विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम! ISI की भेजी खेप के साथ ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, AK-47 और दो ग्रेनेड बरामद

Published: Sun, 04 Oct 2026 11:03 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 04:35 PM (IST)

पंजाब पुलिस ने आईएसआई से जुड़ी हथियारों की खेप ठिकाने लगाने जा रहे ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एके-47, दो ग्रेनेड और कारतूस बरामद हुए।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी।

  2. AK-47 राइफल, जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए।

  3. गिरफ्तार तस्कर के पाकिस्तान और विदेशी ताकतों से लिंक मिले।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। त्यौहारों से पहले पंजाब को देहलानी को कोशिश नाकाम हो गई है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से भेजी गई हथियारों की खेप ठिकाने लगाने जा रहे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से एक एके-47, दो हैंड ग्रेनेड, एक मैगजीन और नौ कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपित के मोबाइल फोन से कई अहम सुराग मिले हैं और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की धरपकड़ में जुटी है। रविवार दोपहर पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में IG बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान तरनतारन जिले के सराय अमानत खां थाना क्षेत्र के गांव चीमा निवासी नवजोत सिंह के रूप में हुई है।

वह पेशे से ट्रक चालक है। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी हेरोइन की छोटी खेप एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचा चुका है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather 4th October: मानसून ने ली विदाई! दिन का तापमान हुआ स्थिर, रातें सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक गर्म

recovery

पुलिस की तरफ से रिकवर हथियार।

दुबई में बैठे ISI एजेंट के संपर्क में था

नवजोत सिंह पहले हेरोइन की छोटी-छोटी खेप ठिकाने लगाने का काम कर चुका है। इसके बदले उसे तीन से पांच हजार रुपये दिए जाते थे। इस बार उसे हथियारों की खेप ठिकाने लगाने के लिए बड़ी रकम देने का लालच दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, दुबई में रहने वाला आईएसआई का कथित हैंडलर सुखबीर नवजोत सिंह के संपर्क में था। हथियारों की खेप ठिकाने लगाने के बदले उसे 50 हजार रुपये देने की बात कही गई थी। हालांकि, गिरफ्तारी से पहले उसे यह रकम नहीं मिल पाई।

यह भी पढ़ें- विदेश मंत्रालय का सख्त एक्शन: पाकिस्तानी प्रभारी राजदूत को दिल्ली में किया गया तलब, सीमा घुसपैठ पर जताई कड़ी आपत्ति

लिंक खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने ये पूरी कार्रवाई सूचना के आधार पर मिली। डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा ने सूचना के बाद नाका लगाया। ट्रक से पुलिस ने हथियारों की खेप बरामद हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। आरोपी के पूरे नेटवर्क की अगली और पिछली कड़ियों का पता लगाया जा सके।

पुलिस यह जानने में जुटी है कि यह हथियार किसे सप्लाई किए जाने थे और इसके पीछे क्या बड़ी वारदात अंजाम देने की योजना थी। डीजीपी गौरव यादव ने स्पष्ट किया है कि पंजाब की अमन शांति को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 

यह भी पढ़ें- राजा वड़िंग के बाद परगट सिंह के सिर सजेगा ताज: इसी हफ्ते होगी ताजपोश, पायलट समेत जुटेगा पूरा नेतृत्व