विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather: आज दो जिलों में बारिश के आसार बने, प्रदूषण ने घोंटी सांसें, बठिंडा में AQI 328 दर्ज

Published: Fri, 13 Nov 2026 06:00 AM (IST)

पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के बाद आज राज्य के दो जिलों में बारिश के आसार बन रहे ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. होशियारपुर और पठानकोट में हल्की बारिश की संभावना।

  2. बठिंडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 328 दर्ज।

  3. पंजाब का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर आज भी पंजाब में देखने को मिलेगा। आज भी कुछ जिलों में हल्की फुल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वीरवार को कुछ जिलों में बादल छाए रहे, इसके बावजूद राज्य के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। राज्य में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा हुआ देखने को मिला है। राज्य के बठिंडा में हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। ऐसा हीट लॉक स्थिति बनने के बाद हो रहा है। वीरवार सर्वाधिक तापमान बठिंडा में 33.1 डिग्री दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Rates: सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, मंडियों में आटा-दाल के दामों में दिखी हलचल

आज दो जिलों में बने बारिश के आसार

एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर आज राज्य के दो जिलों में सीमित रहने वाला है। हिमाचल से सटे होशियारपुर और पठानकोट में आज हल्की फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बाकी अन्य सभी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 

मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान है और वातावरण शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 31 उम्मीदवारों को मिला टिकट; किसे मिला कहां से मौका?

प्रदूषण का चिंताजनक स्थिति में पहुंचा

राज्य में प्रदूषण भी चिंताजनक स्थिति तक पहुंच चुका है। सेंटल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से वीरवार के जारी बुलेटिन के अनुसार पंजाब के रूपनगर को छोड़ अन्य जिलों में प्रदूषण का स्तर सामान्य से अधिक बना हुआ है। प्रमुख शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक-

शहर AQI
बठिंडा 328
जालंधर 207
खन्ना 235
लुधियाना 275
मंडी गोबिंदगढ़ 109
पटियाला 224
रूपनगर 42

सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक तापमान दर्ज

पंजाब राज्य में अधिकतम औसत तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़त दर्ज की गई है, और यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है।राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा फरीदकोट में 31.7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 30.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 30.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ शहर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें कल के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, फिर भी यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य के अन्य प्रमुख स्टेशनों जैसे अमृतसर में 27.5 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 28.2 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 26.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

 

यह भी पढ़ें- दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए MP अमृतपाल ने मांगी अंतरिम जमानत, अदालत ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।