Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    United Kingdom की सांसद प्रीत गिल आईं पंजाब, श्रीहरिमंदिर साहिब में टेका माथा

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 11:42 PM (IST)

    यूके की सांसद प्रीत कौर गिल ने अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    यूके की एमपी प्रीत गिल ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। यूके स्थित बर्मिंघम के एजबेस्टन से एमपी प्रीत कौर गिल ने श्री हरिमंदिर साहिब में शुक्रवार को माथा टेका।

    इसके बाद वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आफिस भी पहुंचीं, जहां उन्होंने शिरोमणि कमेटी के प्रेसिडेंट एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी से मुलाकात की। शिरोमणि कमेटी के प्रेसिडेंट एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने प्रीत कौर गिल का स्वागत किया।

    प्रीत कौर गिल ने कहा कि वह श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर खुद को खुशकिस्मत मानती हैं। एमपी बनने के बाद वह गुरु साहिब का शुक्रिया अदा करने और सभी की भलाई के लिए अरदास करने आई हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने गुरु साहिब से अरदास की कि दुनिया में अभी जो जंग के हालात हैं, वे कम हों और पूरी दुनिया में शांति रहे।

    इस मौके पर एसजीपीसी के मेंबर दलजीत सिंह भिंडर, मंगविंदर सिंह खापड़खेड़ी, राजिंदर सिंह मेहता, अजमेर सिंह खेड़ा, प्रितपाल सिंह पाली, अजैब सिंह अभयासी, परमजीत कौर, सेक्रेटरी बलविंदर सिंह काहलवां, पर्सनल सेक्रेटरी शहबाज सिंह, डिप्टी सेक्रेटरी हरभजन सिंह मौजूद थे।