हथियारों की डिलीवरी, स्लिपर सेल और खूनी खेल... दीवाली पर पंजाब को दहलाने की साजिश, बड़ी वारदात के फिराक में ISI
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई दिवाली पर पंजाब में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है, जिसके ...और पढ़ें
-1791752898310_m.webp)
दीवाली पर पंजाब को दहलाने की साजिश। फाइल फोटो
HighLights
आईएसआई पंजाब में बड़ी आतंकी वारदात की फिराक में
एम-16, एके जैसे हथियार बरामद, नाबालिगों की भर्ती
सार्वजनिक स्थानों को निशाना, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
नवीन राजपूत, अमृतसर। एम-16 और एके टाइप के हथियारों की लगातार बरामदगी ने साबित कर दिया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआइ इस दीवाली बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
हालांकि, अब तक पुलिस कर्मी और पुलिस इमारतों को भी आइएसआइ के गुर्गे टारगेट करते रहे हैं। लेकिन अब इनपुट मिले हैं कि आइएसआइ पंजाब में जनतक स्थानों को टारगेट करने वाली है। पता चला है कि इसके लिए आइएसआइ लगातार नाबालिगों को स्लीपर सेल के रूप में तैयार कर रही है।
हालांकि, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अपने स्तर पर सीमावर्ती इलाकों में जनता को आइएसआइ के मंसूबों के बारे में जागरूक करत रहे हैं। लेकिन लगातार हो रही गिरफ्तारियां, खतरनाक हथियारों की बरामदगी नहीं रुक पा रही है। एम -16 और 15 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किए गए मलकीत सिंह उर्फ मीता और गुरजीत सिंह के कब्जे से मिले मोबाइल की फोरेंसिक जांच में की बातें सामने आइ हैं।
पंजाब में खूनी खेलने की आशंका
पता चला है कि पाक तस्कर नशा कम और खतरनाक हथियार भेजने की ज्यादा बात कर रहे हैं, ताकि किसी भी समय पंजाब में खूनी खेल खेला जा सके। जांच में यह भी साफ है कि उक्त दोनों तस्करों को यह जानकारी नहीं है कि एके -16 राइफल किसे और कहां पहुंचाई जानी है, लेकिन सैन्य हथियारों का सीमा पार से यहां भेजा जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए काफी चिंता का विषय बना हुआ है।
उक्त दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लेकिन इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की दबिश के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
हथियारों की बड़ी खेप की तलाश में पुलिस
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को भनक लगी है कि आइएसआइ ने अपने गुर्गों के मार्फत हथियारों की खेप ड्रोन से भिजवाई है जो सीमांत क्षेत्र में ही कहीं डंप कर रखी है। मौका मिलने पर उसे ठिकाने लगाया जाना है। पता चला है कि उसमें एके टाइप के हथियार भी शामिल हैं।
पुलिस उक्त खेप को बरामद करने के लिए कई बिंदुओं पर काम कर रही है। केंद्रीय एजेंसियों से भी इसके लिए सहायता ली जा रही है।
