पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल; धूरी से मैदान में उतरेंगे CM मान
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस ...और पढ़ें

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी (फाइल फोटो)
HighLights
AAP ने पंजाब चुनाव 2027 के लिए पहली सूची जारी की
पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए
कैबिनेट मंत्रियों को पहली सूची में जगह नहीं मिली
रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने चुनावी तैयारियों के बीच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
खास बात यह है कि सूची में कैबिनेट के किसी भी मंत्री का नाम शामिल नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता कर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई।
पहली सूची जारी होने के साथ ही पंजाब की चुनावी राजनीति में आम आदमी पार्टी की टिकट वितरण रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी में पहले से ही 30 से 40 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाने की चर्चा चल रही है।
ऐसे में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची को इसी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि, कैबिनेट मंत्रियों के नाम पहली सूची में नहीं होने से उनके चुनावी क्षेत्रों और टिकट को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
| क्र. सं. | विधानसभा सं. | विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम |
|---|---|---|---|
| 1 | 7 | बटाला | अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) |
| 2 | 11 | अजनाला | कुलदीप सिंह धालीवाल |
| 3 | 19 | अमृतसर दक्षिण | डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर |
| 4 | 21 | तरनतारन | हरमीत सिंह संधू |
| 5 | 22 | खेमकरण | सरवन सिंह धुन |
| 6 | 31 | नकोदर | इंद्रजीत कौर मान |
| 7 | 33 | करतारपुर | बलकार सिंह |
| 8 | 40 | दसूया | करमबीर सिंह घुम्मन |
| 9 | 41 | उड़मुड़ | जसवीर सिंह राजा गिल |
| 10 | 43 | होशियारपुर | ब्रह्म शंकर शर्मा (जिम्पा) |
| 11 | 44 | चब्बेवाल | इशांक कुमार चब्बेवाल |
| 12 | 45 | गढ़शंकर | जय कृष्ण सिंह रोड़ी |
| 13 | 48 | बलाचौर | संतोष कटारिया |
| 14 | 50 | रूपनगर | दिनेश चड्ढा |
| 15 | 53 | एस.ए.एस. नगर (मोहाली) | कुलवंत सिंह |
| 16 | 55 | फतेहगढ़ साहिब | लखबीर सिंह राय |
| 17 | 56 | अमलोह | गुरिंदर सिंह गैरी वडिंग |
| 18 | 58 | समराला | जगतार सिंह दियालपुरा |
| 19 | 60 | लुधियाना पूर्व | दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला) |
| 20 | 62 | आतम नगर | कुलवंत सिंह सिद्धू |
| 21 | 63 | लुधियाना सेंट्रल | अशोक पराशर पप्पी |
| 22 | 64 | लुधियाना पश्चिम | संजीव अरोड़ा |
| 23 | 65 | लुधियाना उत्तर | चौधरी मदन लाल बग्गा |
| 24 | 67 | पायल | मनविंदर सिंह ग्यासपुरा |
| 25 | 71 | निहाल सिंह वाला | मनजीत सिंह बिलासपुर |
| 26 | 72 | बाघा पुराना | अमृतपाल सिंह सुखानंद |
| 27 | 73 | मोगा | डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा |
| 28 | 74 | धर्मकोट | दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस |
| 29 | 79 | जलालाबाद | जगदीप कंबोज गोल्डी |
| 30 | 80 | फाजिल्का | नरिंदरपाल सिंह सवना |
| 31 | 86 | मुक्तसर | जगदीप सिंह काका बराड़ |
| 32 | 88 | कोटकपूरा | कुलतार सिंह संधवां |
| 33 | 89 | जैतो | अमोलक सिंह |
| 34 | 94 | तलवंडी साबो | बलजिंदर कौर |
| 35 | 97 | सरदुलगढ़ | गुरप्रीत सिंह बनावाली |
| 36 | 102 | भदौड़ | लाभ सिंह उगोके |
| 37 | 104 | महल कलां | कुलवंत सिंह पंडोरी |
| 38 | 106 | अमरगढ़ | जसवंत सिंह गज्जनमाजरा |
| 39 | 107 | धूरी | भगवंत मान |
| 40 | 115 | पटियाला | अजितपाल सिंह कोहली |
मंत्रियों के नाम अगली सूची में आने पर नजर
पहली सूची में कैबिनेट मंत्रियों को जगह नहीं मिलने से राजनीतिक गलियारों में कई सवाल उठ रहे हैं। क्या पार्टी ने मंत्रियों के टिकट को लेकर फैसला अगली सूची के लिए टाल दिया है या उनके विधानसभा क्षेत्रों में नए चेहरों को लेकर मंथन चल रहा है? अब अगली सूची में मंत्रियों और मौजूदा विधायकों के नामों पर सभी की नजर रहेगी।
30 से 40 विधायकों के टिकट कटने की चर्चा
पार्टी के भीतर 30 से 40 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाने की चर्चा पहले से है। ऐसे में पहली सूची से यह देखने का मौका मिलेगा कि पार्टी कितने मौजूदा विधायकों पर दोबारा भरोसा जताती है और कितने क्षेत्रों में नए चेहरों को मौका देती है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में मौजूदा विधायकों के रहते नए हलका प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, वहां उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है।
पहले उम्मीदवार घोषित करने के पीछे रणनीति
चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक करने के पीछे पार्टी की रणनीति प्रत्याशियों को प्रचार के लिए पर्याप्त समय देना है।
इससे उम्मीदवार अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहले से सक्रिय हो सकेंगे और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बना सकेंगे। वहीं जिन नेताओं को टिकट नहीं मिलता, उनकी नाराजगी दूर करने और उन्हें संगठन में दूसरी जिम्मेदारी देने के लिए भी पार्टी के पास समय रहेगा।
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले 40 उम्मीदवारों की घोषणा के साथ आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारी का पहला बड़ा कदम उठा लिया है। अब अगली सूची में कैबिनेट मंत्रियों, मौजूदा विधायकों और नए चेहरों को लेकर होने वाले फैसलों पर राजनीतिक नजरें रहेंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।