पंजाब नगर निगम, पंचायत और काउंसिल चुनावों में AAP की बल्ले-बल्ले, 886 सीटों पर कब्जा; BJP से आगे निकली कांग्रेस
पंजाब नगर निगम, नगर पंचायत और नगर काउंसिल चुनावों के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। ...और पढ़ें
-1780064546544_m.webp)
जीत का जश्न मनाते हुए मनीष सिसोदिया और आप नेता (जागरण फोटो)
HighLights
आप ने पंजाब नगर निगम में 151 सीटें जीतीं
नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी को 105 सीटें मिलीं
नगर कौंसिल में आप ने 630 सीटों पर कब्जा किया
डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब राज्य चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार शाम को विभिन्न निकायों के लिए 26 मई को हुए मतदान का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत तीनों में ही आप ने विरोधी पार्टियों को काफी पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत हासिल की है। देर शाम तक कुछ निकाय चुनावों का रिजल्ट घोषित नहीं पा सका।
नगर पंचायत की सभी सीटों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। कुल 246 सीटों में से 28 सीटों पर निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं। नगर पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 105 सीटों पर जीत हासिल कर दूसरी पार्टियों को काफी पीछे छोड़ दिया है।
लेकिन शिअद ने मुकाबले में कड़ी टक्कर देते हुए 66 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार रहे और 48 सीटों पर जीते। कांग्रेस उम्मीदवारों ने 26 सीटों पर जीत हासिल की है। उधर देर शाम तक नगर काउंसिल की 1331 सीटों में से 1272 सीटों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए।
नगर काउंसिल चुनाव में आप ने सबसे अधिक 630 सीटों जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 263 सीटों और 177 निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। उधर देर शाम तक आठ नगर निगम चुनावों में भी 400 में से 312 सीटों का रिजल्ट घोषित कर दिया।
खबरें और भी
आम आदमी पार्टी ने 151 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस 66 सीटों के साथ दूसरे और बीजेपी 62 सीटों पर जीत के साथ तीसरे स्थान पर रही। शिअद ने को 11,निर्दलीय उम्मीदवारों को 22 सीटें पर जीत मिली है।
नगर पंचायत का रिजल्ट इस प्रकार रहा
- कुल सीटें - 246
- आप-105
- भाजपा-0
- बीएसपी-1
- कांग्रेस-26
- निर्दलीय-48
- शिअद-66
(नोट ...28 सीटों पर सर्वसम्मति से कैंडिडेट्स चुन लिए गए )
नगर काउंसिल रिजल्ट
- कुल सीटें-1331
- रिजल्ट घोषित -1272 आप-630
- बीजेपी-97
- बीएसपी-05
- कांग्रेस-263
- निर्दलीय-177
- शिअद-100
(नोट- 59 सीटें पर रिजल्ट शाम 7 बजे तक घोषित नहीं किया गया है)
नगर निगम सीटों का रिजल्ट इस प्रकार है
- कुल वार्ड -400
- रिजल्ट घोषित-312
- बीजेपी-62
- कांग्रेस-66
- निर्दलीय-22
- शिअद-11
- बीएसपी-0
(शाम सात बजे तक 88 सीटों का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है...)
यह भी पढ़ें- पंजाब निकाय चुनाव: सत्ता के सेमीफाइनल में चली AAP की झाड़ू, कांग्रेस और अकाली दल का कैसा रहा प्रदर्शन?
यह भी पढ़ें- 'अब फाइनल की तैयारी, 2027 में भी...; नगर निकाय चुनाव में AAP की प्रचंड जीत पर CM मान बोले- विकास पर जनता की मुहर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।