चंडीगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज; आंधी के साथ वर्षा के आसार, 3 दिन का अलर्ट
चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार और वीरवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है, जबकि ...और पढ़ें

आंधी-तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी।
HighLights
बुधवार-वीरवार को आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी।
50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं।
बारिश से तापमान में गिरावट, गर्मी से मिलेगी राहत।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग ने बुधवार और वीरवार के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से क्षेत्र में मौसम सक्रिय होने जा रहा है। बुधवार-वीरवार को तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं गरज और बिजली चमकने की भी संभावना है। शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है।
मंगलवार को दिनभर तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों में होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि तेज हवाओं के कारण पेड़ों की कमजोर शाखाएं टूटने और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।