Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों के बाद सीएम मान की पहली कैबिनेट बैठक कल, कई अहम फैसलों की उम्मीद

    Updated: Fri, 29 May 2026 04:58 PM (IST)

    निकाय चुनावों के परिणाम सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी, जिसमें विभिन्न ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    मुख्यमंत्री भगवंत मान।

    HighLights

    1. सीएम मान ने निकाय चुनाव बाद बुलाई कैबिनेट बैठक।

    2. बैठक में अहम प्रशासनिक व जनहित के मुद्दे होंगे।

    3. सरकार की आगामी रणनीति पर चर्चा की उम्मीद।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में निकाय चुनावों के परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी, जिस पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं।

    जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक 30 मई को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास, सेक्टर-2, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। बैठक को लेकर सभी मंत्रियों को उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

    सरकारी सूत्रों के अनुसार बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों, प्रशासनिक मामलों और जनहित से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन चुनावी परिणामों के बाद होने वाली इस बैठक को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Punjab Nikay Chunav Result 2026 Live: आप 700 सीटें जीतकर सबसे आगे, निर्दलीयों ने चौंकाया; कांग्रेस-SAD का भी अच्छा प्रदर्शन

    परिणामों के बाद अहम है बैठक

    निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद यह बैठक सरकार की आगामी रणनीति तय करने के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी कर सकती है।

    खबरें और भी

    बैठक के लिए मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार बैठक मुख्यमंत्री आवास में होगी और इसमें मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों की मौजूदगी अपेक्षित है।

    यह भी पढ़ें- लुधियाना के जगराओं नगर कौंसिल में त्रिशंकु जनादेश, कांग्रेस और AAP बराबरी पर; अब शुरू होगा जोड़तोड़ का खेल

    एजेंडा अभी स्प्ष्ट नहीं किया

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि निकाय चुनावों के बाद होने वाली इस पहली कैबिनेट बैठक से सरकार के अगले कदमों और प्राथमिकताओं की दिशा स्पष्ट हो सकती है। हालांकि अभी तक इस बैठक का एजेंडा साफ नहीं किया गा है। अब सभी की नजरें बैठक में लिए जाने वाले संभावित फैसलों पर टिकी हुई हैं।

    उल्लेखनीय है कि निकाय चुनावों के नतीजे आने के तुरंत बाद बुलाई गई इस बैठक को सरकार की आगामी प्रशासनिक और राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें! करनाल से दिल्ली-पंजाब रूट पर 27 ट्रेनें रद, आठ दिनों तक रहेगी परेशानी; कुछ गाड़ियों के बदले रूट