Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 प्लेऑफ! न्यू चंडीगढ़ का PCA स्टेडियम करेगा मेजबानी, BCCI ने पंजाब पर जताया विश्वास

    Updated: Wed, 06 May 2026 03:41 PM (IST)

    न्यू पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ को आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 मुकाबलों की मेजबानी मिली है। बीसीसीआई ने लगातार दूसरे साल पंजाब की मेजबा ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    गातार दूसरे साल बड़े क्रिकेट आयोजन की मेजबानी मिलने से पंजाब के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। न्यू पीसीए स्टेडियम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के अहम मुकाबलों की मेजबानी मिली है। बीसीसीआई ने प्लेऑफ मुकाबलों का आधिकारिक शेड्यूल जारी किया, जिसके तहत न्यू चंडीगढ़ का यह आधुनिक स्टेडियम एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 जैसे निर्णायक मैचों का गवाह बनेगा।

    पीसीए प्रेसिडेंट अमरजीत मेहता ने कहा कि पिछले साल भी यहां प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी सफलतापूर्वक हुई थी और इस बार भी पंजाब पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी हमें प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी मिली थी, जो पूरी तरह सफल रही।

    एक बार फिर हम इन मैचों की मेजबानी के लिए तैयार हैं। बीसीसीआई ने पंजाब पर दोबारा विश्वास जताया है। हम दोनों मुकाबलों में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे ताकि फैंस के लिए ये मैच यादगार बन सकें।

    उन्होंने आगे कहा कि आईसीसी चेयरमैन और बीसीसीआई अधिकारियों के हम आभारी हैं, जिन्होंने पंजाब को ये मुकाबले देकर नॉर्थ इंडिया के क्रिकेट फैंस को गर्व का मौका दिया। यह मेरे लिए भी सम्मान की बात है। मैं इसे उन फैंस की जीत मानता हूं, जिन्होंने हमेशा पंजाब को एक शानदार मेजबान माना है।

    आईपीएल 2026 प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत 26 मई को एचपीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले क्वालिफायर-1 से होगी। इसके बाद क्रिकेट का रोमांच न्यू चंडीगढ़ पहुंचेगा, जहां 27 मई को अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।

    खबरें और भी

    इसके बाद 29 मई को क्वालिफायर-2 भी न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होगा, जिसमें क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में जगह बनाएगी।

    टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम माना जाता है। पहले फाइनल की मेजबानी बेंगलुरू को मिलनी थी, लेकिन कुछ लॉजिस्टिक कारणों के चलते फाइनल का वेन्यू बदल दिया गया।

    अमरजीत मेहता ने कहा कि लगातार दूसरे साल बड़े क्रिकेट आयोजन की मेजबानी मिलने से पंजाब के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। स्टेडियम में देशभर से क्रिकेट प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय वेंडर्स को भी रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

    न्यू पीसीए स्टेडियम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के अहम मुकाबलों की मेजबानी मिली है। बीसीसीआई ने  मंगलवार को प्लेऑफ मुकाबलों का आधिकारिक शेड्यूल जारी किया, जिसके तहत न्यू चंडीगढ़ का यह आधुनिक स्टेडियम एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 जैसे निर्णायक मैचों का गवाह बनेगा।पीसीए प्रेसिडेंट अमरजीत मेहता ने कहा कि पिछले साल भी यहां प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी सफलतापूर्वक हुई थी और इस बार भी पंजाब पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, “पिछले साल भी हमें प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी मिली थी, जो पूरी तरह सफल रही। एक बार फिर हम इन मैचों की मेजबानी के लिए तैयार हैं। बीसीसीआई ने पंजाब पर दोबारा विश्वास जताया है। हम दोनों मुकाबलों में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे ताकि फैंस के लिए ये मैच यादगार बन सकें।”उन्होंने आगे कहा, “आईसीसी चेयरमैन और बीसीसीआई अधिकारियों के हम आभारी हैं, जिन्होंने पंजाब को ये मुकाबले देकर नॉर्थ इंडिया के क्रिकेट फैंस को गर्व का मौका दिया। यह मेरे लिए भी सम्मान की बात है। मैं इसे उन फैंस की जीत मानता हूं, जिन्होंने हमेशा पंजाब को एक शानदार मेजबान माना है।”आईपीएल 2026 प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत 26 मई को एचपीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले क्वालिफायर-1 से होगी। इसके बाद क्रिकेट का रोमांच न्यू चंडीगढ़ पहुंचेगा, जहां 27 मई को अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।इसके बाद 29 मई को क्वालिफायर-2 भी न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होगा, जिसमें क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में जगह बनाएगी।टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम माना जाता है। पहले फाइनल की मेजबानी बेंगलुरू को मिलनी थी, लेकिन  कुछ लॉजिस्टिक कारणों के चलते फाइनल का वेन्यू बदल दिया गया।अमरजीत मेहता ने कहा कि लगातार दूसरे साल बड़े क्रिकेट आयोजन की मेजबानी मिलने से पंजाब के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। स्टेडियम में देशभर से क्रिकेट प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय वेंडर्स को भी रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।