IPL में सक्रिय था दिल्ली-हरियाणा का चोर गैंग; मोहाली पुलिस ने चार दबोचे, 15 मोबाइल फोन बरामद
मोहाली पुलिस ने न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मैचों के दौरान मोबाइल चोरी करने वाले दिल्ली-हरियाणा के एक गिरोह का भ ...और पढ़ें

27 मई को आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान चोरी हुए थे मोबाइल फोन।
HighLights
मोहाली के मुल्लांपुर गरीबदास स्टेडियम में हुई थी चोरी।
27 को आयोजित मैच के दौरान चोरी हुए थे मोबाइल फोन।
मोहाली पुलिस ने दिल्ली से चार आरोपितों को किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, मोहाली। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर गरीबदास में स्थित महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मैचों के दौरान दिल्ली-हरियाणा का चोर गैंग सक्रिय था। मोहाली पुलिस ने दिल्ली से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
ये मोबाइल फोन 27 मई को आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान चोरी हुए थे। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के निर्देशों तथा ग्रामीण पुलिस कप्तान मनप्रीत सिंह और मुल्लांपुर गरीबदास के पुलिस कप्तान हरकीरत सिंह की निगरानी में कार्रवाई की गई।
28 मई को थाना मुल्लांपुर गरीबदास में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने 29 मई को दिल्ली में छापेमारी कर अर्बाज, नवीन कुमार उर्फ निक्कू, हेमराज उर्फ पुच्ची और अब्दुल मुगनी उर्फ मियाज को गिरफ्तार किया, जोकि दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।