विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अकाली दल से होगा सीएम चेहरा', पंजाब में BJP-SAD गठबंधन के बाद अमित शाह का बड़ा एलान

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:03 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2026 01:26 PM (IST)

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने पुनः गठबंधन होने जा रहा है। 6 वर्ष बाद हुए इस ऐतिहासिक समझौते के तहत दोनों दल मिलकर चुनावी मैदान में उतरेंगे। 

भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केवल ढिल्लों, सुनील जाखड़, अश्विनी शर्मा व अन्य।

भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केवल ढिल्लों, सुनील जाखड़, अश्विनी शर्मा व अन्य।

HighLights

  1. भाजपा और अकाली दल ने 2027 चुनाव के लिए हाथ मिलाया।

  2. अमित शाह ने पंजाब को नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

  3. सुखबीर बादल ने इसे पंजाब के हित में 'भावनात्मक गठबंधन' बताया।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने आधिकारिक तौर पर एक बार फिर से हाथ मिला लिया है। इस गठबंधन की औपचारिक घोषणा के लिए अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में इस राजनीतिक फैसले पर मुहर लगाई गई।

अमित शाह बोले कि NDA गठबंधन की सबसे पुरानी पार्टी अकाली दल वापस लौट कर आ रही है। इसे लेकर अभी भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल के बीच बैठक हुए है। जिसमें पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 दोनों मिलकर लड़ने का फैसला लिया है। अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा और मुख्यमंत्री भी उन्हीं का रहेगा।

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि लगतार तीन महीने की वर्ता के बाद इस फैसले पर मुहर लगी है। अमित शाह ने एक बार फिर राज्य को नशा मुक्त करने के अपने वादे को दोहराया। वहीं, अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर अकाली दल और भाजपा के पुनः गठबंधन का स्वागत करते हुए इसे महज एक राजनीतिक समझौता नहीं, बल्कि पंजाब के हित में बना एक 'भावनात्मक गठबंधन' बताया।

शिरोमणि अकाली दल कोई नया राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि 106 वर्षों के गौरवशाली इतिहास के साथ भारत की सबसे पुरानी पार्टियों में से एक है। देश की आजादी के संग्राम से लेकर पंजाब की प्रगति और कल्याण तक में इस ऐतिहासिक पार्टी का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह गठबंधन राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और विकास को समर्पित है। 

यह भी पढ़ें- पंजाब की सियासत में उलटफेर: 6 साल बाद फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल! 2027 चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार

sad bjp alliance office

मंच पर आने से पहले अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल का स्वागत करते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन।

सीटों पर अभी फैसला नहीं

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन में सीटों और मुख्यमंत्री पद को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होने लगी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा और बड़े भाई की भूमिका निभाने वाला ही मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एनडीए पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगा।

अमित शाह ने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक रही है। पंजाब में भी एनडीए की सरकार बनने पर कानून-व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। राज्य में गैंगस्टरवाद और अपराध पर लगाम लगाना गठबंधन की प्राथमिकता होगी।

वहीं, अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब का बच्चा-बच्चा चाहता था कि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन दोबारा हो। दोनों दलों का पुराना रिश्ता रहा है और अब एक बार फिर साथ आने से पंजाब के विकास और सुरक्षा के मुद्दों पर मिलकर काम किया जा सकेगा। वहीं, नितिन नवीन ने स्पष्ट किया कि सीटों पर फैसला आने वाले दिनों में लिया जाएगा।

पंजाब में नशा खत्म करना लक्ष्य

अमित शाह ने कहा के यदि हम साथ ना आते तो भी आम आदमी पार्टी का हरण निश्चित था अब हम साथ आ गए हैं तो आम आदमी पार्टी का सफाया निश्चित है

गृहमंत्री शाह ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जिसने सिखों का अपमान किया है, जनता उसे सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब की जनता आगामी चुनाव में एनडीए को समर्थन देकर उसकी सरकार बनाएगी।

अमित शाह ने यह भी दोहराया कि एनडीए पंजाब के किसानों की समस्याओं को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उनका दावा है कि इस राजनीतिक बदलाव से राज्य में एक बार फिर शांति, समृद्धि और खुशहाली लौटेगी।

पंजाब से नशे का खात्मा हमारा लक्ष्य है। भ्रष्टाचार खत्म करना मकसद है। अभी वहां कि सरकार, केजरीवाल ने नशा खत्म करने का वादा किया था। 2017 में राहुल ने कहा था कि एक टर्म में नशा खत्म कर देंगे। कांग्रेस भी कुछ नहीं कर पाई। 31 दिसंबर 2029 तक हम पंजाब को पूरी तरह नशे से मुख्त करेंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन तय, दोपहर 1 बजे होगा एलान

गठबंधन एकता का प्रतीक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि ये गठबंधन एकता का प्रतीक है। एकता की बात जिस प्रकार से गुरु साहिबान के बलिदान से जुड़ी है, उसे हम कभी भूल नहीं सकते। सन् 1675 में जिस प्रकार से गुरु तेग बहादुर जी ने कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए, धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए अपनी जान की आहुति दी।

आज के दिन उन्हीं संदेशों को लेकर समाज में जाएंगे, पंजाब में जाएंगे। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री ने लगातार सिख समाज के सम्मान के लिए और पंजाब के विकास के लिए अपना योगदान दिया है, मुझे पूरी उम्मीद है कि जिस प्रकार से एनडीए गठबंधन में हम लोग साथ आ रहे हैं, हम पंजाब के उस संकल्प को पूरा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने नशा मुक्त पंजाब बनाने का जो संकल्प लिया है, पंजाब के युवाओं को अपने ही प्रदेश में रोजगार देने, महिलाओं को सुरक्षा देने और विकास के साथ-साथ हर आम आदमी की चिंता करने वाली विकासमुखी सरकार बनाने का हम संकल्प लेंगे।

हम पंजाब को उसके गौरवशाली इतिहास की ओर ले जाएंगे, जो उसके साहस और शौर्य का रहा है, जो उसकी समृद्धि का रहा है, जो वीर सपूतों के सम्मान का रहा है। हम फिर से उस पंजाब को विकसित पंजाब बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब में 1997 में तय हुआ था 94-23 सीटों का फॉर्मूला, प्रकाश सिंह बादल के शब्दों में 'नाखून-मांस' जैसा था BJP-SAD का रिश्ता


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।