Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब; फर्जी खाते बनाकर विदेशों तक भेजा जा रहा था पैसा, क्रिप्टो भी जब्त

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 04:57 PM (IST)

    पंजाब में साइबर क्राइम शाखा ने फर्जी खातों के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। विदेशी कनेक्शन सामने आया और लाखों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आरोपियों से जब्त सामान।

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी के पैसों को इधर-उधर पहुंचाने का काम कर रहे थे।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह विदेशी हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहा था और पिछले करीब दो वर्षों से यह नेटवर्क सक्रिय था। आरोपी फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। इन खातों को नकली दस्तावेजों के आधार पर तैयार किया जाता था और बाद में इन्हें साइबर ठगी से जुड़े पैसों के लेनदेन के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

    यह भी पढ़ें- पंजाब की 814 करोड़ की लैप्स हो चुकी ग्रांट फिर बहाल; भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जाखड़ बोले- केंद्र ने दिखाई बड़ी राहत

    20 लाख की राशि फ्रीज, क्रिप्टो भी बरामद

    जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी इन खातों के जरिए ठगी की रकम को अलग-अलग स्थानों पर भेजते थे और इसके बदले कमीशन लेते थे। इस तरह यह गिरोह ठगी के पैसों को छिपाने और साफ करने में अहम भूमिका निभा रहा था।

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया है। इसमें बैंक खातों में जमा करीब 20 लाख रुपये की राशि को फ्रीज किया गया है। इसके अलावा डिजिटल मुद्रा क्रिप्टो के रूप में करीब 5100 अमेरिकी इकाई भी बरामद की गई है।

    इसके साथ ही 23 एटीएम कार्ड, 2 लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड, फर्जी केवाईसी दस्तावेज, 14 चेक बुक और कई कंपनियों की मोहरें भी जब्त की गई हैं।

    यह भी पढ़ें- गिद्दड़बाहा में दोस्त ने लगाया नशे का टीका; युवक की मौत, CCTV सामने आने पर आरोपी गिरफ्तार

    स्टेट साइबर ब्राइम थाने में मामला दर्ज

    इस मामले में राज्य साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और अब पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और विदेशी कनेक्शन की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के तार और भी बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में जांच को और आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

    यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि साइबर ठगी के तरीके लगातार बदल रहे हैं और अब इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के गिरोह भी सक्रिय हो चुके हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खातों और दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    यह भी पढ़ें- ‘कैरी ऑन जट्टा-4’ में सरप्राइज; देहांत के बाद भी बड़े पर्दे पर लौटेंगे जसविंदर भल्ला, AI अवतार में हसाएंगे