चंडीगढ़ में सुखना कैचमेंट में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन का एक्शन
चंडीगढ़ प्रशासन नेहाईकोर्ट की सख्ती के बाद सुखना झील के कैचमेंट एरिया में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। कैंबवाला गांव ...और पढ़ें

चंडीगढ़ प्रशासन ने सुखना झील के कैचमेंट एरिया में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
कैंबवाला गांव में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
अवैध निर्माण की सूची की जा रही तैयार।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को सुखना झील के कैचमेंट एरिया में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।सुबह से ही कार्रवाई चल रही है।
कैंबवाला गांव में प्रशासनिक टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कई अनधिकृत ढांचों को ध्वस्त कर दिया। दरअसल, कोर्ट की रोक के बावजूद कांवाला में नए निर्माण और बाॅउंड्रीवाल खड़ी किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं।
27 अगस्त को प्रशासन ने हाईकोर्ट में निरीक्षण के दौरान कोई नया अवैध निर्माण नहीं मिलने की बात कही थी। इसके बाद कोर्ट-नियुक्त लोकल कमिश्नर की रिपोर्ट और वीडियो फुटेज में बड़ी संख्या में नए निर्माण सामने आए। इस पर हाईकोर्ट ने प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा था।
गौरतलब है कि मार्च 2020 में हाईकोर्ट ने सुखना झील को जीवित इकाई घोषित करते हुए कैचमेंट एरिया में कई गतिविधियों पर रोक लगाई थी। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी। प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी शहर में इस समय जहां-जहां पर भी अवैध निर्माण किए गए हैं उनकी सूची अलग से तैयार की जा रही है।
