पंजाब: जीरकपुर के रामलीला ग्राउंड में खूनी झड़प, दो गुटों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे; दो लोग गंभीर रूप से घायल
जीरकपुर के बलटाना स्थित रामलीला ग्राउंड में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में लाठी-डंडे चले, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ...और पढ़ें

पंजाब: जीरकपुर के रामलीला ग्राउंड में खूनी झड़प (जागरण फोटो)
HighLights
बलटाना रामलीला ग्राउंड में दो गुटों में झड़प।
लाठी-डंडे चले, दो लोग गंभीर रूप से घायल।
पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही।
जागरण संवाददाता, जीरकपुर। बलटाना स्थित रामलीला ग्राउंड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
-1779901879176.jpeg)
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

झड़प के दौरान लाठी और डंडों का खुलकर इस्तेमाल किया गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने इधर-उधर भागकर खुद को सुरक्षित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।
-1779901903138.jpeg)
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।