पंजाब कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत को एक ही दिन में दोहरा सदमा, सुबह पिता ने दम तोड़ा; अब जीजा का हुआ निधन
कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत को गुरुवार एक ही दिन में दोहरा दुख झेलना पड़ा। सुबह पिता चुन्नी लाल भगत और बाद में जीजा मोहन भगत का निधन हुआ।

कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत।
HighLights
कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत को एक ही दिन में दो बड़े सदमे।
सुबह उनके पिता पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन हुआ।
शाम को उनके जीजा मोहन भगत का भी देहांत हो गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत को एक ही दिन में दूसरा बड़ा सदमा लगा है। उनके जीजा मोहन भगत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह दिलबाग नगर में रहते थे और सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त थे। कुछ दिन पहले उन्हें मस्तिष्क में रक्तस्राव हुआ था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
मोहन भगत के निधन से भगत परिवार में शोक की लहर है। परिवार और करीबियों ने उनके निधन पर दुख जताया है। उनके अंतिम संस्कार को लेकर परिवार की ओर से जानकारी साझा की गई है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल के निधन पर राजकीय अवकाश, सरकारी ऑफिस और स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी
सुबह पिता का हुआ था देहांत
इससे पहले गुरुवार सुबह ही महिंदर भगत के पिता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन हुआ था। उनके निधन की खबर से भी परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई थी। चुन्नी लाल भगत का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम पांच बजे किया जाना है। महिंदर भगत ने अपने इंटरनेट मीडिया खाते के माध्यम से पिता के निधन की जानकारी साझा की थी।
यह भी पढ़ें- पंजाब की राजनीति में शोक की लहर! पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नीलाल का निधन
पूर्व मंत्री रह चुके थे चुन्नी लाल भगत
महिंदर भगत ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि उनके पिता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से परिवार बेहद दुखी है और यह क्षति कभी पूरी नहीं हो सकती। एक ही दिन में पिता और जीजा के निधन से महिंदर भगत और उनका परिवार गहरे सदमे में है।
