Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में पुलिस-गैंगस्टर के बीच मुठभेड़; फगवाड़ा में गोलियां चलाने वाला सोनू खत्री गैंग का शूटर काबू

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 06:33 PM (IST)

    जालंधर के फोलड़ीवाल में पुलिस और गैंग सदस्य के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया गया, ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालधंर शहर के फोलड़ीवाल इलाके में शनिवार को पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किए हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमिश्नरेट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू खत्री गैंग का सक्रिय सदस्य कुलदीप सिंह उर्फ गोपा सिविल लाइन इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी कर दी और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

    जैसे ही पुलिस टीम आरोपी के नजदीक पहुंची, उसने खुद को घिरा हुआ देख अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें- हल्की गर्माहट के साथ पंजाब में मौसम सामान्य दर्ज; तापमान 28 डिग्री के पार हुआ, अब धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा

    जवाबी कार्रवाई में आरोपित को लगी गोली

    आरोपी की ओर से की गई इस गोलीबारी के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान चली गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वह मौके पर ही घायल हो गया। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया और तुरंत हिरासत में ले लिया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के पास से एक अवैध हथियार बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल उसने पुलिस पर फायरिंग के दौरान किया। 

    यह भी पढ़ें- रसोई गैस महंगी और सप्लाई अनियमित, लुधियाना में विकल्पों की मांग बढ़ी, इंडक्शन और भट्टियां महंगी

    नवांशहर का रहने वाला है आरोपित

    पुलिस ने बताया कि कुलदीप सिंह उर्फ गोपा का संबंध एक सक्रिय गैंग से है। वे नवांशहर का रहने वाला है और उस पर 18 मामले दर्ज हैं। बीते माह ही आरोपी ने फगवाड़ा में स्वीट शॉप पर फायरिंग की थी। उसकी गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

    पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मामलों की भी जांच की जा रही है और उससे पूछताछ के दौरान गैंग से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- ईरान इजराइल युद्ध से बिगड़ा कारोबार; अमृतसर में सूखे मेवे महंगे, आपूर्ति बाधित होने से दाम 20 प्रतिशत तक बढ़े