पंजाब के मौसम में अजीब हलचल, सुबह बूंदाबांदी, दोपहर में गर्मी; शाम को चली धूल भरी आंधी
जालंधर में अप्रैल के मौसम में तेजी से बदलाव देखा गया। सुबह बूंदाबांदी, दोपहर में गर्मी और शाम को धूल भरी आंधी चली। पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ स ...और पढ़ें
-1776479160307_m.webp)
सुबह बूंदाबादी, दोपहर में गर्मी; शाम को चली धूल भरी आंधी।
जागरण संवाददाता, जालंधर। अप्रैल में मौसम में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिला है। वीरवार को सुबह बूंदाबांदी हुई, लेकिन दोपहर को धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई। वहीं शाम को शाम को धूल भरी आंधी चलने से गर्मी से राहत मिली।
पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह से सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ सकता है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव से गर्मी से भले ही राहत मिली है, परंतु गेहूं की फसल तकरीबन तैयार है और कटाई का काम शुरू हो चुका है।
मौसम के मिजाज को लेकर किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। कृषि विभाग से सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर डॉ. नरेश गुलाटी का कहना है कि अभी तेज हवा और वर्षा गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है। इससे खेतों में पानी खड़ा हो सकता है और तना जमीन पर झुकने से दाना खाला हो सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।