Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपूरथला जेल में कैदियों का हंगामा, छत पर चढ़कर मचाया उत्पात और आग लगाने की कोशिश; 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे

    Updated: Sat, 23 May 2026 11:57 PM (IST)

    कपूरथला की मॉडर्न जेल में देर रात कैदी भड़क उठे, छतों पर चढ़कर उत्पात मचाया और आग लगाने की कोशिश की, जिसमें गोली चलने की भी सूचना है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    कपूरथला जेल में कैदियों का हंगामा। फोटो जागरण


    HighLights

    1. कपूरथला मॉडर्न जेल में देर रात कैदी भड़के।

    2. कैदियों ने छतों पर चढ़कर उत्पात मचाया, आग लगाई।

    3. स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल, गोलीबारी की सूचना।

    जागरण संवाददाता, कपूरथला। शनिवार की देर रात मॉडर्न जेल कपूरथला में अचानक कैदी भड़क उठे। कैदी छतों पर चढ़कर उत्पात मचाने लगे। जेल के अंदर कैदियों द्वारा आग लगाने की कोशिश की गई। इस दौरान गोली चलने की भी सूचना है।

    एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा पुलिस अफसरों समेत 150 पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि की एक फायर बिग्रेड की गाड़ी भी जेल के अंद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची है। डीआईजी, एसएसपी डीएसपी से लेकर जेल एसपी तक किसी भी अधिकारी से संपर्क नहीं हो रहा है।

    जानकारी के अनुसार देर रात करीब पौनै दस बजे अचानक करीब सात किलोमीटर दूर थेह कांजला स्थित माडर्न जेल में अचानक कैदी किसी बात को लेकर भड़क उठे। इस दौरान कैदी बेकाबू होकर बैरकों की छत पर चढ़कर उत्पात मचाने लगे। इस दौरान कैदियों ने एक बैरक को भी आग लगा दी। ऐसी सूचना सै। जेल प्रशासन की ओर से स्थिति को काबे करने के लिए मोर्चा संभाला तो इस दौरान गोली भी चली है।

    जेल प्रशासन पर भड़के कैदी

    स्थिति बेकाबू होने पर एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा करीब 150 पुलिस जवानों के साथ पहुंचे और हालात पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। जेल सूत्रों के अनुसार शनिवार को एक कैदी को दूसरी बैरक में शिफ्ट करने के लिए एसपी जेल के फर्जी साइन करके उसे शिफ्ट किया जा रहा था। इस पर कैदी जेल प्रशासन पर भड़क गए।

    खबरें और भी

    इसके बाद तो कैदी बेकाबू हो गए। एक बैरक को भी आग के हवाले कर दिया। फिर कैदी छतों पर चढ़कर उत्पात मचाने लगे तो इस दौरान गोली भी चली। हालांकि अभी तक किसी भी पुलिस अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका। इस झड़प में कितने कैदी या जूल प्रशासन के कर्मी जख्मी हुए हैं।

    इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है। जबकि पुलिस की गाड़ियां लगातार आर रही है। एसडीएम कपूरथला डा. इरविन कौर भी पहुंची हैं। जेल के पास कैदियों का शोर दूर तक सुनाई दे रहा। फायर बिग्रेड को रात 9 बजकर 50 मिनट पर जेल से आग लगने की सूचना मिलने पर एक गाड़ी रेस्क्यू के लिए पहुंची है।