विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कपूरथला के सिविल अस्पताल में खूनी झड़प, बूट गांव के दो गुट इमरजेंसी वार्ड में भिड़े; 10 लोग घायल

Published: Sat, 05 Sep 2026 08:58 AM (IST)

कपूरथला के गांव बूट में हुए झगड़े के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे दो पक्ष इलाज के दौरान इमरजेंसी वार्ड में फिर भिड़ गए।

कपूरथला सिविल अस्पताल (फाइल फोटो)

कपूरथला सिविल अस्पताल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कपूरथला के गांव बूट में दो पक्षों में हुआ झगड़ा।

  2. सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के दौरान फिर भिड़े।

  3. पुलिस ने स्थिति संभाली, आठ घायल अन्य अस्पतालों में रेफर।

जागरण संवाददाता, कपूरथला। कपूरथला के गांव बूट में दो पक्षों में झगड़ा हो गया जिसके बाद दोनों के घायल देर शाम को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आए। लेकिन यहां जब डॉक्टर उपचार कर रहे थे तो दोनों पक्षों के लोग इमरजेंसी में भी भिड़ गए। इजेंसी वार्ड जंग का मैदान बन गया।

हालात बेकाबू देख अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल के साथ डीएसपी डॉ. शीतल सिंह पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। झगडे़ में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हुए हैं। हालात शांत होने के बाद डाक्टरों ने दोनों पक्षों के घायलों को अन्य अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया।

दस से आठ लोग घायल

सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि देर शाम को गांव बूट से दोनों पक्षों के आठ से दस लोग घायल अवस्था में पहुंचे जिनका इलाज हमने इमरजेंसी में शुरू किया। इस दोनों पक्षों के लोग भी भारी संख्या में अस्पताल में पहुंचे हुए थे।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग इमरजेंसी में भिड़ गए। झगड़ा खूनी रूप ले गया और हालात बेकाबू हो गए। हमने तुरंत पुलिस को सूचित किया जिन्होंने हालात पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों को अन्य अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि थाना सुभानपुर के गांव बूट में दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। यह लोग अस्पताल में आकर भी झगडे़े। दोनों पक्षों के लोगों को झगड़ा करने से रोका और अब स्थिति सामान्य है। मामले के बारे थाना सुभानपुर पुलिस जांच कर रही है।