Punjab Weather: पंजाब में मार्च में ही गर्मी का प्रकोप, कई जिलों में तापमान 30 डिग्री पार; आज कैसा रहेगा मौसम?
पंजाब के कई जिलों में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी बढ़ गई है। होली से पहले ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। रोपड़ में 31.6 डिग्री और ल ...और पढ़ें
-1772560096857_m.webp)
मार्च की शुरुआत में ही पंजाब में बढ़ी गर्मी (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के अधिकांश जिलों में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। होली से पहले पंजाब के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मंगलवार को रोपड़ में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
लुधियाना में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 5.7 डिग्री अधिक है। इसी तरह फिरोजपुर में तापमान 30.8 डिग्री, फरीदकोट में 30.5 डिग्री और पटियाला में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
इसी तरह अमृतसर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री, चंडीगढ़ में 29.4 डिग्री, मोहाली में 29 डिग्री और होशियारपुर में करीब 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी कई जिलों में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। पटियाला में रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 13 डिग्री, चंडीगढ़ में 13.2 डिग्री, फरीदकोट में 13 डिग्री और अमृतसर में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च की शुरुआत में ही तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचना आने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी का संकेत है। अगर यही स्थिति बनी रही तो अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।