Trending

    Punjab Weather: पंजाब में अगले एक सप्ताह तक शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में बढ़ोतरी जारी

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 07:00 AM (IST)

    पंजाब में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सोमवार को धूप निकलने से गर्मी का अहसास हुआ। राज्य के विभिन्न जिलों में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पंजाब में अगले एक सप्ताह तक शुष्क रहेगा मौसम। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। राज्यभर में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग की ओर से किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इससे पहले सोमवार को धूप निकली और गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है।

    जिला रूपनगर में दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि लुधियाना और पटियाला का तापमान 30 डिग्री, मोहाली और फिरोजपुर का 29.6, रोपड़ का 28.9, होशियारपुर का 28.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

    24 घंटे में राज्य का औसतन तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है जोकि सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान अनुसार आठ मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा।