परविंदर झोटा के परिवार से बैठक के बाद आरोपियों के घर पहुंची जांच टीम; आज रिमांड ले सकती है CBI
मानसा में परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने परिजनों से दूसरी बैठक की। एसजीपीसी ने घायलों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी है।

मानसा में वीर नगर में लगाए गए बैरिकेड और परविंदर सिंह झोटा की फाइल फोटो।
HighLights
सीबीआई ने परविंदर झोटा के परिवार से महत्वपूर्ण बैठक की।
जांच एजेंसी ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, सबूत जुटाए।
एसजीपीसी ने घायल साथियों को पांच-पांच लाख रुपये दिए।
जागरण संवाददाता, मानसा। पंजाब के चर्चित परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज मानसा के मंडी बोर्ड रेस्ट हाउस में सीबीआई टीम के 5 सदस्यों की परविंदर झोटा के पीड़ित परिवार के साथ दूसरे दौर की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य परिवार को अंतिम संस्कार के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी करना है। घटना के बाद से ही परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा रोष है और न्याय की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन जारी है। प्रशासन और जांच एजेंसियां हरसंभव प्रयास कर रही हैं कि स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से संभालते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए।
यह भी पढ़ें- लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या, झगड़े के बाद मारी गोलियां

श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार बाबा टेक सिंह और एसजीपीसी सदस्य गुरप्रीत सिंह अस्पताल में उपचाराधीन घायलों को 5-5 लाख के चैक देते हुए।
आरोपियों की रिमांड की तैयारी
दूसरी ओर, इस घटनाक्रम में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार, उनकी पत्नी नीलम रानी और विपिन का पुलिस रिमांड आज समाप्त होने जा रहा है। आज सीबीआई इस मामले में कोर्ट में पेश होकर आरोपियों का रिमांड लेने की कोशिश कर सकते हैं। सीबीआई कोर्ट में तथ्य रख सकती है कि इस पूरे मामले की जांच उनके पास आ चुकी है और जांच को आगे बढ़ाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा मामले के बाद परगट सिंह का आरोप, 5 साल से नाम बदलकर बिक रहे थे प्रतिबंधित कैप्सूल
आरोपियों के घर CBI की दबिश
सीबीआई की ओर से परविंदर सिंह झोटा परिवार के के बयान लेने के बाद मेडिकल संचालक अश्वनी कुमार और उसका सहयोग करने के मामले में नामजद विपिन के घर पर वीर नगर मोहल्ले में दबिश भी है। सीबीआई टीम की जांच के दौरान वीर नगर मोहल्ले को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। सीबीआई पिछले 1 घंटे से दोनों के घर सबूत लूटने में लगी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में कुछ अन्य लोगों को भी नामजद कर सकती है।
एसजीपीसी ने दी मदद
इस बीच, इस हिंसक घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए परविंदर झोटा के चार साथियों, कुलविंदर सिंह, हैप्पी, बलतेज सिंह और गोविंद सिंह की मदद के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) आगे आई है। श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार बाबा टेक सिंह और एसजीपीसी सदस्य गुरप्रीत सिंह ने सिविल अस्पताल और धरना स्थल पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर घायल युवकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे।
