पंजाब निकाय चुनाव: मुक्तसर में कांग्रेस का किला ढहा, AAP का दो नगर परिषदों पर कब्जा; मलोट में सस्पेंस बरकरार
मुक्तसर जिले के स्थानीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है, दो नगर काउंसिलों पर कब्जा जमाया। ...और पढ़ें

आप का दो नगर परिषदों पर कब्जा (जागरण फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राजिंदर पाहड़ा, श्री मुक्तसर साहिब। मुक्तसर जिले के स्थानीय निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। जिले की तीन नगर काउंसिलों की कुल 77 सीटों में से 51 पर आप ने कब्जा जमाया है। वहीं कांग्रेस 16 और शिरोमणि अकाली दल 11 सीटों पर सिमट गया। भाजपा को पूरे जिले में केवल एक सीट मिली। चुनाव में कुल 436 उम्मीदवार मैदान में थे। विजेता उम्मीदवारों ने रोड शो निकाल जश्न मनाया। आप समर्थकों ने आतिशबाजी कर देर शाम तक जश्न मनाया।
नतीजों के मुताबिक आप ने मुक्तसर और गिद्दड़बाहा नगर काउंसिल पर पूर्ण बहुमत से कब्जा कर लिया है। जबकि मलोट नगर काउंसिल में त्रिशंकु स्थिति बनी है। यहां किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। जिले में पहली बार दो नगर काउंसिलों पर आप को जीत मिली है।
मुक्तसर नगर काउंसिल के 31 वार्डों में आप ने 22, कांग्रेस और शिअद ने 4-4 और भाजपा ने एक सीट जीती।गिद्दड़बाहा के 19 वार्डों में आप 17 सीटों के साथ सबसे आगे रही, कांग्रेस को दो सीटें मिलीं। शिअद और भाजपा यहां खाता भी नहीं खोल सकीं। मलोट के 27 वार्डों में आप 12, कांग्रेस आठ और शिअद सात सीटों पर विजयी रही।
वड़िंग के गढ़ में कांग्रेस की हार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के लिए ये नतीजे दोहरा झटका लेकर आए। वड़िंग ने मुक्तसर के वार्ड नंबर पांच में वोट डाला था, लेकिन यहां कांग्रेस चौथे स्थान पर रही। इस वार्ड से आप की छिंदर कौर 805 वोट लेकर 258 वोटों से जीतीं।
खबरें और भी
शिअद 547 वोटों के साथ दूसरे और आजाद उम्मीदवार 230 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहा। कांग्रेस को सिर्फ 143 वोट मिले। राजा वड़िंग के ससुराल वाले वार्ड नंबर छह में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। यहां वड़िंग दंपती और ससुराल परिवार ने प्रचार किया था, लेकिन आप के रविंदर कुमार रिंकू बांसल 1092 वोट लेकर 659 वोटों से जीते। कांग्रेस 433 वोटों पर सिमट गई।
मतगणना में हंगामा
मुक्तसर के वार्ड नंबर 30 में मतगणना के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। शिअद उम्मीदवार वंदना शर्मा को जीतता देख कुछ आप समर्थकों ने बैलेट पेपर पर स्याही फेंक दी। पुलिस ने मौके से आप के दो समर्थकों को हिरासत में लिया। बाद में वंदना शर्मा को एक वोट की बढ़त से विजेता घोषित किया गया।
पांच साल बाद बदली तस्वीर
गौरतलब है कि पिछले पांच साल से जिले की तीनों नगर काउंसिलों पर कांग्रेस का कब्जा था। अब दो काउंसिलों पर आप काबिज हो गई है। मलोट में किसी को बहुमत न मिलने से राजनीतिक समीकरण उलझ गए हैं। यहां कांग्रेस और शिअद के बीच गठजोड़ की चर्चाएं तेज हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग और शिअद प्रधान सुखबीर बादल के पैतृक जिले में दोनों पार्टियों की यह हार बड़े सियासी संकेत दे रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब निकाय चुनाव: सत्ता के सेमीफाइनल में चली AAP की झाड़ू, कांग्रेस और अकाली दल का कैसा रहा प्रदर्शन?
मुक्तसर में किस वार्ड से कौन उम्मीदवार जीता
- वार्ड नंबर 1 से आप उम्मीदवार जसपाल कौर 669 वोटों से विजयी रहीं। जसपाल कौर को कुल 1174 वोट मिले। जबकि शिअद उम्मीदवार मनप्रीत कौर को 505 वोट, कांग्रेसी उम्मीदवार सिमरजीत कौर को 433 वोट, भाजपा उम्मीदवार पूजा रानी को 221 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 2 से शिअद उम्मीदवार हरदीप कौर 896 वोटों से विजयी रहीं। हरदीप कौर को कुल 1336 वोट मिले। जबकि आप उम्मीदवार चरनजीत कौर को 440 वोट, कांग्रेसी उम्मीदवार अमृतपाल कौर को 232 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस उम्मीदवार हरजीत कौर 262 वोटों से विजयी रहीं। हरजीत कौर को कुल 828 वोट मिले। जबकि शिअद के उम्मीदवार धर्मपाल को 566 वोट।
- वार्ड नंबर 4 से आप उम्मीदवार धर्मिंदर सिंह 222 वोटों से विजयी रहे। धर्मिंदर सिंह को कुल 713 वोट मिले। जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार यादविंदर सिंह यादू को 491 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 5 से आप उम्मीदवार छिंदर कौर 258 वोटों से विजयी रहीं। छिंदर कौर को कुल 805 वोट मिले। जबकि शिअद की उम्मीदवार अमृतपाल कौर को 547 वोट।
- वार्ड नंबर 6 से आप उम्मीदवार रविंदर कुमार रिंकू बांसल 659 वोटों से विजयी रहे। रिंकू बांसल को कुल 1092 वोट मिले। जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार गौमसी दुरेजा को 433 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 7 से आप उम्मीदवार पूनम रानी 329 वोटों से विजयी रहीं। पूनम रानी को कुल 1008 वोट मिले। जबकि शिअद उम्मीदवार रुपिंदर कुमारी बत्तरा को 679 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 8 से आप उम्मीदवार गुरपिंदर सिंह शैली 1177 वोटों से विजयी रहे। गुरपिंदर सिंह शैली को कुल 1353 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार रमा खुराना को 176 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस उम्मीदवार संजना भम्म 682 वोटों से विजयी रहीं। संजना भम्म को कुल 947 वोट मिले। जबकि शिअद मधु को 265 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 10 से आप उम्मीदवार बलविंदर सिंह 204 वोटों से विजयी रहे। बलविंदर सिंह को कुल 651 वोट मिले। जबकि शिअद के उम्मीदवार शुरिंदर कुमार को 447 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 11से आप उम्मीदवार योगिता गुंबर 125 वोटों से विजयी रहीं। योगिता गुंबर को कुल 785 वोट मिले। जबकि शिअद उम्मीदवार रिंकू रानी को 660 वोट मिले ।
- वार्ड नंबर 12 से आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह 520 वोटों से विजयी रहे। गुरप्रीत सिंह को कुल 942 वोट मिले। जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार जसविंदर सिंह मिंटू कंग को 422 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 13 से आप उम्मीदवार हरजीत कौर 206 वोटों से विजयी रहीं। हरजीत कौर को कुल 745 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार अंजू भटेजा को 539 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 14 से आप उम्मीदवार हरदीप सिंह काला 493 वोटों से विजयी रहे। हरदीप सिंह को कुल 670 वोट मिले। जबकि शिअद के उम्मीदवार कंवलजीत सिंह को 177 वोट पड़े ।
- वार्ड नंबर 15 से आप उम्मीदवार रिंकू रानी 125 वोटों से विजयी रहीं। रिंकू रानी को कुल 509 वोट मिले। जबकि शिअद की उम्मीदवार बिमला देवी को 384 वोट पड़े।
- वार्ड नंबर 16 से आप उम्मीदवार विक्की कुमार 406 वोटों से विजयी रहे। विक्की कुमार को कुल 948 वोट मिले। जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार गुरबिंदर कौर को 542 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस उम्मीदवार जसप्रीत कौर गिल 196 वोटों से विजयी रहीं। जसप्रीत कौर को कुल 674 वोट मिले। जबकि आप उम्मीदवार रमनदीप कौर को 478 वोट पड़े।
- वार्ड नंबर 18 से आप उम्मीदवार राम सिंह पप्पी 648 वोटों से विजयी रहे। राम सिंह पप्पी को कुल 996 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार राज कुमार को 348 वोट पड़े।
- वार्ड नंबर 19 से आप उम्मीदवार एकता 159 वोटों से विजयी रहीं। एकता को कुल 667 वोट मिले। जबकि शिअद उम्मीदवार लवप्रीत कौर को 508 वोट, भाजपा उम्मीदवार अमनदीप कौर को 139 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 20 आप उम्मीदवार बलजिंदर सिंह 303 वोटों से विजयी रहे। बलजिंदर सिंह को कुल 806 वोट मिले। जबकि शिअद उम्मीदवार हरप्रीत सिंह को 503 वोट पड़े
- वार्ड नंबर 21 से आप उम्मीदवार राजदीप कौर 156 वोटों से विजयी रहीं। राजदीप कौर को कुल 509 वोट मिले। जबकि शिअद उम्मीदवार अमनदीप कौर को 353 वोट, भाजपा उम्मीदवार सजीता रानी को 202 वोट, कांग्रेसी उम्मीदवार प्रियंका रानी को सिर्फ 52 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 22 से आप उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह 547 वोटों से विजयी रहे। सुखजिंदर सिंह को कुल 820 वोट मिले। जबकि शिअद उम्मीदवार रमेश सिंह को 273 वोट, कांग्रेसी उम्मीदवार सुखदेव सिंह को 176 वोट, भाजपा उम्मीदवार दलवीर मोंगा को सिर्फ 14 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 23 से आप उम्मीदवार ममता रानी 161 वोटों से विजयी रहीं। ममता रानी को कुल 707 वोट मिले। जबकि शिअद वीना को 546 वोट, कांग्रेस उम्मीदवार कंचन बाला को 463 वोट, भाजपा उम्मीदवार राज बाला को 219 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 24 से आप उम्मीदवार तेजिंदर सिंह 755 वोटों से विजयी रहे। तेजिंदर सिंह को कुल 1025 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार आकाश को 270 वोट, कांग्रेस उम्मीदवार सुधीरज शर्मा को 258 वोट मिले। यहां शिअद उम्मीदवार के कागज रद्द हो गए थे।
- वार्ड नंबर 25 से आप उम्मीदवार निशा रानी 165 वोटों से विजयी रहीं। निशा रानी को कुल 737 वोट मिले। जबकि शिअद उम्मीदवार रमनदीप कौर को 572 वोट, कांग्रेसी उम्मीदवार हरबंस कौर को 186 वोट, भाजपा उम्मीदवार शकुंतला देवी को 90 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 26 से भाजपा उम्मीदवार प्रीजात पठेला 323 वोटों से विजयी रहे। प्रीजात पठेला को कुल 749 वोट पड़े। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मोहित कुमार को 426 वोट, आप उम्मीदवार संदीप कुमार को 399 वोट, शिअद के सिकंदर सिंह को 151 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 27 से आप उम्मीदवार सुमन लता 188 वोटों से विजयी रहीं। सुमन लता को कुल 593 वोट मिले। जबकि शिअद की दीक्षा को 405 वोट, भाजपा उम्मीदवार रितु को 393 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार अमनदीप कौर को 271 वोट पड़े।
- वार्ड नंबर 28 से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार करतार सिंह 78 वोटों से विजयी रहे। करतार सिंह को कुल 669 वोट मिले। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार हरजिंदर सिंह को 591, आप उम्मीदवार सुभाष चंद्र को 580, भाजपा उम्मीदवार अमनदीप सिंह को 237 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 29 से कांग्रेस उम्मीदवार कुलविंदर शोकी 484 वोटों से विजयी रहे। कुलविंदर शोकी को 974 वोट पड़े। जबकि आप उम्मीदवार कृष्ण कुमार को 490, अकाली दल के अनवर को 178, भाजपा के रघुबीर गिल को 50 वोट मिले।
- वार्ड नंबर 30 से शिरोमणि अकाली दल की वंदना शर्मा महज एक वोट से विजयी रहीं। वंदना को कुल 703 वोट मिले। जबकि आप की राज रानी को 702 वोट, भाजपा की इंदु सेठी को 138 वोट, कांग्रेस की निशा देवी को 125 वोट पड़े।
- वार्ड नंबर 31 से शिअद उम्मीदवार गगनदीप सिंह 469 वोटों से विजयी रहे। गगनदीप को कुल 678 वोट मिले। जबकि आप के सरवन सिंह को 201, कांग्रेस के केसर सिंह को 132, भाजपा के सुखकरण को 54 वोट मिले।
यह भी पढ़ें- पंजाब नगर निगम, पंचायत और काउंसिल चुनावों में AAP की बल्ले-बल्ले, 886 सीटों पर कब्जा; BJP से आगे निकली कांग्रेस
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।