Trending

    अब हर मौसम में सुगम होगी आनंदपुर साहिब की यात्रा, होला मोहल्ला के श्रद्धालुओं के लिए तैयार हुई आधुनिक सुविधाओं वाली टेंट सिटी

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 01:01 PM (IST)

    होला मोहल्ला के लिए आनंदपुर साहिब में पंजाब सरकार ने देश की पहली स्थायी, हर मौसम अनुकूल टेंट सिटी संगत को समर्पित की है। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    होला मोहल्ला के श्रद्धालुओं के लिए तैयार हुई आधुनिक सुविधाओं वाली टेंट सिटी (फोटो: जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अजय अग्निहोत्री, आनंदपुर साहिब/रूपनगर। होला महल्ला पर पंजाब सरकार द्वारा संगतों के लिए देश की पहली हर मौसम के लिए अनुकूल स्थायी टैंट सिटी बनाई गई है। ये टैंट सिटी कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने संगत को समर्पित की है। ये टैंट सिटी अगमपुर पैट्रोल पंप के बिलकुल निकट बनाई गई है। जिसमें अभी भी काम जारी है। अब तक 150 कैबिन बनाए जा चुके हैं। कुल 300 कैबिन बनाए जाने हैं।

    हरजोत सिंह बैंस ने दावा किया कि ये देश अपनी किस्म की पहली सुविधा है जो साल भर संगत को सुखद रिहायश देगी। इससे न सिर्फ मुख्यमंत्री तीर्थ यात्राी योजना के तहत आने वाली संगत को बेहतरीन रिहायश की सुविधा मिलेगी बल्कि श्री आनंदपुर साहिब की सैर सपाटा संभावना को भी अच्छा प्रोत्साहन मिलेगा। यहां आने वाली संगत बेहतरीन अनुभव और यादें संजोकर लेकर लौटेंगे। होला महल्ला दौरान लगने वाले लंगरों में पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड बायोडिग्रेडेबल विकल्प प्रदान करने का सारा खर्च करेगा। हरेक प्लेट, कप और बर्तन बायोडिग्रेडेबल, गैर प्लास्टिक सामग्री से बने होंगे।

    टैंट सिटी को एयर कंडीशन बनाया गया है। टैंट सिटी के एक कैबिन में दो बैड, कुर्सियां और टेबल लगाए गए हैं। साथ ही बाथरूम अटैच है। टैंट सिटी को ग्राउंड लेवल से कुछ फीट गार्डरों की सहायता से ऊंचा उटाकर बनाया गया है। जिससे कि बरसात के मौसम में किसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़े।

    होला महल्ला के रंग को यादगारी बनाने के लिए विरासत ए खालसा में दो और तीन मार्च की रात आतिशबाजी की जाएगी। इस बार होला महल्ला पर दो ट्राली सिटी और ट्राली स्ट्रीट भी बनाई गई हैं। कैबिनेट हरजोत सिंह बैंस ने दावा किया गया है कि इस बार सौ ई रिक्शा, अपग्रेड किए गए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा 28 पार्किंग जोन प्रशासन द्वारा तैयार किए गए हैं।

    मुख्य एकत्रीकरण की रियल टाइम सूचना और लाइव प्रसारण के लिए मुख्य स्थानों पर बीस बड़ी एलईडी स्क्रीन का एक नेटवर्क लगाया गया है। चरणगंगा स्टेडियम और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के पास एंबुलेंस तैनात की गई है। इसी तरह मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन स्तर पर बेरीकेटिंग की गई है।