राजस्थान:डूंगरपुर में नेशनल हाईवे पर एसिड टैंकर पलटा, ड्राइवर की जलकर मौत
राजस्थान के डूंगरपुर में नेशनल हाईवे-48 पर एक तेज रफ्तार एसिड टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। हादसे ...और पढ़ें

तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान के डूंगरपुर जिले में नेशनल हाईवे-48 पर रविवार शाम तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटते ही टैंकर में आग लग गई।
हादसे में टैंकर के अंदर फंसे ड्राइवर राजाराम चौहान की जलने से मौत हो गई। टैंकर में एसिड भरा हुआ था। हादसे के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
पुलिस के अनुसार, टैंकर बड़ौदा से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। हादसे के समय राजाराम टैंकर के अंदर फंस गया और आग की चपेट में आने से बाहर नहीं निकल सका। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं हेल्पर के रूप में साथ जा रहा उसका भांजा टैंकर से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन हादसे में घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों मध्य प्रदेश के धार जिले के निवासी हैं।
