विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान में विस्फोटक से भरी पिकअप में धमाका, 10 फीट दूर गिरा इंजन

Published: Tue, 20 Oct 2026 02:00 AM (IST)

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में विस्फोटक से भरी पिकअप में भीषण धमाका हुआ, जिससे चालक की मौत हो गई और आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचा।

पिकअप में जबरदस्त धमाका।

पिकअप में जबरदस्त धमाका।

HighLights

  1. भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में भीषण धमाका।

  2. हादसे में पिकअप चालक राम अवतार की मौत।

  3. धमाके से आसपास के मकानों की दीवारों में दरारें।

जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में सोमवार सुबह विस्फोटक से भरी पिकअप में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसका इंजन करीब 10 फीट दूर जाकर गिरा।

हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। धमाके से आसपास के मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं और खिड़कियों के कांच टूटकर बिखर गए। गुलाबपुरा थाना प्रभारी संजय गुर्जर के अनुसार, मृतक की पहचान बूंदी निवासी राम अवतार के रूप में हुई है।

मलबे में मिला चालक का शव

धमाके के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मलबे में चालक का शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। विस्फोट के कारणों और पिकअप में रखे विस्फोटक की प्रकृति का पता लगाने के लिए फारेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन, भारत-पाक सीमा पर 20 करोड़ की हेरोइन जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार