उदयपुर में मंदिर जा रही तीन सहेलियों को अज्ञात वाहन ने कुचला, दो की मौके पर मौत
भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। मंदिर दर्शन के लिए जा रही तीन सहेलियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना ...और पढ़ें

भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
जागरण संवाददाता, उदयपुर। भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ जहां मंदिर में दर्शन के लिए जा रही तीन सहेलियों को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया है।
मंदिर जा रही थी महिलाएं
पुलिस के अनुसार, तीनों महिलाएं एक ही एक्टिवा पर भीलवाड़ा से कंवलियास स्थित त्रिदेव महादेव मंदिर जा रही थीं। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। शवों को रायला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।