बुध करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, वृषभ को इंटरव्यू में मिलेगी सफलता, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
5 अगस्त 2026 को बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे, जिससे बुद्धि और भावनाओं का मेल होगा। इस गोचर से कुछ राशियों को मीटिंग्स और इंटरव्यू में सफलता मिलेगी, स ...और पढ़ें
-1785841275624_m.webp)
राशियों के लिए कैसा रहेगा बुध गोचर का समय? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री। वैदिक ज्योतिष में बुधदेव को हमारी बुद्धि, बातचीत की कला, व्यापार, पढ़ाई और सही फैसले लेने की क्षमता का मुख्य कारक माना जाता है। 5 अगस्त 2026 को बुधदेव मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं।
जब बुद्धि और तर्क के कारक बुधदेव भावना प्रधान कर्क राशि में गोचर करते हैं, तो हमारे विचार और फैसले दिल व दिमाग के सही मेल से तय होते हैं। इस गोचर के प्रभाव से राशियों को मीटिंग्स, इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। ऐसे में आइए इस इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि बुध गोचर का प्रभाव मेष इस कन्या राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
1. मेष राशि
बुधदेव आपके चतुर्थ भाव (सुख, घर और माता का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। यह समय आपके घर-परिवार और घरेलू खुशियों पर पूरा ध्यान केंद्रित करेगा। जमीन-जायदाद से जुड़ी बातें सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। परिवार के लोगों के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। घर के सुधार या सजावट के लिए यह समय बहुत बढ़िया है। घर के लोग जरूरी मामलों में आपसे सलाह ले सकते हैं। सही बातचीत से घर का माहौल शांत बना रहेगा।
उपाय: बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा करके उन्हें दूर्वा चढ़ाएं।
2. वृषभ राशि
बुधदेव आपके तृतीय भाव (साहस, संवाद और छोटे भाई-बहनों का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। आपकी बातचीत की शैली बहुत असरदार बनेगी, जिससे आपको मीटिंग्स, इंटरव्यू और सौदों में सफलता मिलेगी। छोटी यात्राएं आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। छात्रों का प्रदर्शन पढ़ाई में बहुत बढ़िया रहेगा। भाई-बहनों और आसपास के लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे। नए कौशल या कोर्स शुरू करने के लिए समय बहुत ही उत्तम है।
उपाय: बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरी सब्जियों का दान करें।
खबरें और भी
3. मिथुन राशि
बुधदेव आपके द्वितीय भाव (धन और वाणी का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। पैसों की सही प्लानिंग इस समय आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी। कमाई के नए मौके सामने आएंगे और आप बचत व निवेश को आसानी से संभाल पाएंगे। आमदनी बढ़ने के बाद भी फालतू खर्चों से बचें। किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली वित्तीय सलाह बहुत काम आएगी। सही बजट से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी।
उपाय: बुधवार के दिन "ॐ बं बुधाय नमः" मंत्र का जाप करें।
4. कर्क राशि
बुधदेव आपके प्रथम भाव (व्यक्तित्व और स्वभाव का क्षेत्र) में आ रहे हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास और सही फैसले लेने की क्षमता काफी बढ़ जाएगी। आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही निखार देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपसे आसानी से प्रभावित होंगे। नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए समय शानदार है। समाज और दफ्तर में आपकी छवि और मजबूत होगी।
उपाय: बुधवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-आराधना करें।
यह भी पढ़ें- 29 जुलाई शुक्र का गोचर 2026: मेष, मिथुन और कन्या की लव लाइफ, सुख-सुविधा और धन पर पड़ेगा गहरा असर; पढ़ें सरल उपाय
5. सिंह राशि
बुधदेव आपके द्वादश भाव (व्यय, विदेश और अध्यात्म का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। यह समय आपके मन को अध्यात्म की तरफ ले जाएगा और खुद को बेहतर समझने का मौका देगा। विदेश से जुड़े कामों और रिसर्च से जुड़े मामलों में अच्छी तरक्की मिलेगी। बहुत ज्यादा सोचने से बचें, ताकि तनाव आपके काम पर असर न डाले। ग्रैटिट्यूड मेडिटेशन से मन में स्पष्टता आएगी।
उपाय: किसी जरूरतमंद व्यक्ति को साबुत हरी मूंग की दाल दान करें।
6. कन्या राशि
बुधदेव आपके एकादश भाव (लाभ और इच्छाओं का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। धन लाभ, नए लोगों से संपर्क बढ़ाने और आगे की योजनाएं बनाने के लिए यह समय बहुत शुभ है। आपके दोस्त और प्रभावशाली लोग करियर के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेंगे। टीम के साथ किए गए काम और बिजनेस में पार्टनरशिप का बहुत बढ़िया फायदा मिलेगा।
उपाय: बुधवार के दिन गायों को हरा चारा खिलाएं।
यह भी पढ़ें- शुक्र गोचर से धनु और मीन राशि वालों को करियर- व्यापार में मिलेगी गुड न्यूज, छुएंगे नई ऊंचाइयां
यह भी पढ़ें- शुक्र गोचर से वृषभ और सिंह समेत इन राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, पढ़ें जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव
अंकज्योतिष विशेषज्ञ: भानुप्रिया मिश्रा, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com