Shani Sade Sati: मीन राशि वालों को किस साल मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति? इन उपायों से करें शनिदेव को प्रसन्न
शनिदेव वर्तमान में मीन राशि में हैं। न्याय के देवता शनिदेव 3 जून, 2027 को मीन से मेष राशि में गोचर करेंगे, जिससे कुंभ राशि को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। मीन राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति 8 अगस्त, 2029 को मिलेगी, जब शनिदेव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष करियर में सफलता के लिए शनि को मजबूत करने और महादेव या भगवान कृष्ण की पूजा करने की सलाह देते हैं।

शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। न्याय के देवता शनिदेव कुंभ और मीन राशि के स्वामी हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। तुला राशि वालों को शनिदेव शुभ फल देते हैं। इस राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। इसके लिए तुला राशि के जातक सेवा के सभी क्षेत्रों में बेहतर करते हैं।
ज्योतिष करियर और कारोबार में सफलता पाने के लिए कुंडली में शनि मजबूत करने की सलाह देते हैं। देवों के देव महादेव की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। अपनी कृपा साधकों पर बरसाते हैं। उनकी कृपा से जात को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि मीन राशि के जातकों को कब शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी? आइए, इसके बारे में जानते हैं-
शनि गोचर
न्याय के देवता शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। शनिदेव एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से एक राशि के जातक को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलती है। वहीं, एक अन्य राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो जाती है।
वर्तमान समय में शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। इसके चलते 3 राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। हालांकि, कई जातकों के मन में यह सवाल है कि क्या साल 2026 में कुंभ राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी? आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
मीन राशि

देवताओं के गुरु बृहस्पति देव मीन राशि के स्वामी हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। इस राशि के लिए शुभ रंग पीला है। वहीं, शुभ रत्न पुखराज है। ज्योतिष मीन राशि के जातकों को पुखराज धारण करने की सलाह देते हैं। भगवान कृष्ण की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।
कब करेंगे शनिदेव राशि परिवर्तन?
न्याय के देवता शनिदेव 03 जून, 2027 को शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शनिदेव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव के मेष राशि में गोचर करने कुंभ राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं, शनिदेव के वृषभ राशि में गोचर करने से मीन राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। शनिदेव 08 अगस्त, 2029 को वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस दिन से मीन राशि के जातक साढ़ेसाती से मुक्त होंगे।
शनि देव के मंत्र
1. ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।
2. ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।
3. ॐ नीलाजंन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्।
छाया मार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।
4. अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेहर्निशं मया।
दासोयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।।
गतं पापं गतं दु: खं गतं दारिद्रय मेव च।
आगता: सुख-संपत्ति पुण्योहं तव दर्शनात्।।
5. ऊँ श्रां श्रीं श्रूं शनैश्चाराय नमः।
ऊँ हलृशं शनिदेवाय नमः।
ऊँ एं हलृ श्रीं शनैश्चाराय नमः।
यह भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, सोने की तरह चमकेगी किस्मत
यह भी पढ़ें- Shani Dhaiya: सिंह राशि के जातकों को कब मिलेगी शनि की ढैय्या से मुक्ति? ऐसे करें न्याय के देवता को प्रसन्न
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।