Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्र का राशि परिवर्तन ला रहा है बड़े बदलाव, सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा समय?

    Updated: Thu, 07 May 2026 03:30 PM (IST)

    शुक्र गोचर का सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के करियर, रिश्तों और धन पर क्या असर होगा? आइए ज्योतिषाचार्य आनंद सागर पाठक से जानते हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Venus Transit 2026: शुक्र गोचर 2026। Ai Generated Image

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। शुक्र का यह विशेष गोचर आपके व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में नई ताजगी लेकर आएगा। यह समय अपनी रचनात्मक क्षमताओं को निखारने और रिश्तों में मधुरता लाने के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि शुक्र गोचर (Shukra Gochar 2026) का प्रभाव सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों पर क्या पड़ेगा?

    shukra gochar 2

    Ai Generated Image

    5. सिंह राशि

    शुक्र आपके दसवें और ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। करियर में नए और बेहतरीन अवसर हाथ लग सकते हैं। आपके काम करने के तरीके की कार्यस्थल पर सराहना होगी, जिससे पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नेटवर्किंग और पेशेवर संपर्कों से आपको भविष्य में बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। यह समय अपनी मेहनत का मीठा फल प्राप्त करने का है।

    • उपाय: जरूरतमंद कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं और कार्यक्षेत्र में महिलाओं का सम्मान करें।

    6. कन्या राशि

    शुक्र आपके नौवें और दसवें भाव पर असर डालेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके अटके हुए प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे। धार्मिक यात्रा या किसी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। समाज में आपका रसूख बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। विदेश से जुड़े व्यापार में विस्तार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

    • उपाय: शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें और देवी लक्ष्मी की आरती कर उन्हें मिश्री अर्पित करें।

    7. तुला राशि

    शुक्र आपकी राशि के स्वामी होकर आठवें और नौवें भाव में रहेंगे। आपकी रुचि गुप्त विद्याओं और गूढ़ रहस्यों को जानने में बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, पर खर्चों पर नजर रखना आवश्यक है। मानसिक रूप से आप अधिक परिपक्व महसूस करेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

    खबरें और भी

    • उपाय: शुक्रवार की शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं और शांति रखें।

    8. वृश्चिक राशि

    शुक्र आपके सातवें और आठवें भाव को प्रभावित करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में गहराई आएगी और आपसी तालमेल बेहतर होगा। साझेदारी में चल रहे व्यापार में मुनाफा बढ़ सकता है। अगर आप अविवाहित हैं, तो विवाह के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। अचानक होने वाले आर्थिक बदलावों के प्रति सजग रहें और निवेश के मामलों में सावधानी से आगे बढ़ें।

    • उपाय: शुक्रवार को लक्ष्मी मंदिर में बताशे चढ़ाएं और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

    लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com