Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    7 अगस्त को सूर्य-शनि बनाएंगे शुभ नवपंचम योग: पढ़ें तुला से मीन राशि तक का राशिफल और उपाय

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:30 PM (GMT+05:30)

    7 अगस्त 2026 को सूर्य और शनि के नवपंचम योग से तुला से मीन राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। यह योग करियर, निर्णय लेने और भविष्य की योजना बनाने के ल ...और पढ़ें

    7 अगस्त 2026 को नवपंचम योग (तुला से मीन राशि पर प्रभाव)

    7 अगस्त 2026 को नवपंचम योग (तुला से मीन राशि पर प्रभाव)

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का संबंध आत्मविश्वास, सम्मान, सरकारी पक्ष और सही फैसले के लिए जाना जाता है। वहीं अनुशासन, न्याय प्रियता, मेहनत और धैर्य के स्वामी शनि देव हैं।  7 अगस्त 2026, शुक्रवार के दिन कर्क राशि में मौजूद सूर्य देव औ मीन राशि में चल रहे शनि देव मिलकर अत्यंत शुभ नवपंचम योग का बना रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में जब दो ग्रह एक-दूसरे से 5वें औ 9वें भाव में होते हैं, तब नवपंचम योग का निर्माण होता है। इस दौरान जीवन में सही फैसले लेने के साथ भविष्य की प्लानिंग और करियर में आगे बढ़ना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह समय मेहनत के दम पर सच्ची सफलता हासिल करना का है, न कि दिखावटी खुशियों के पीछे भागने का। आइए जानते हैं तुला से मीन राशि के जातकों के जीवन में नवपंचम योग का क्या प्रभाव पड़ेगा?

    तुला राशि (Libra)

    दशम भाव (कर्म और प्रतिष्ठा का क्षेत्र) और षष्ठ भाव (रोजमर्रा के काम और प्रतियोगिता का क्षेत्र) के प्रभाव से नए संपर्क और टीमवर्क के जरिए धन लाभ होगा। आपके दोस्त और बड़े लोग करियर के बड़े लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेंगे। लंबी अवधि के निवेश से बहुत अच्छा फायदा मिल सकता है।

    उपाय: बड़ों और गुरुओं का सम्मान करें।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)

    नवम भाव (भाग्य और धर्म का क्षेत्र) और पंचम भाव (शिक्षा, प्रेम और संतान का क्षेत्र) के प्रभाव से कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। यह समय आपके काम को नई पहचान देगा। दफ्तर में किसी से बहस करने से बचें और अपने काम समय पर पूरे करें। आपका धैर्य आपकी छवि सुधारेगा।

    उपाय: मंगलवार को भगवान हनुमान जी की पूजा करें।

    धनु राशि (Sagittarius)

    अष्टम भाव (परिवर्तन और शोध का क्षेत्र) और चतुर्थ भाव (सुख, घर और संपत्ति का क्षेत्र) के प्रभाव से किस्मत का साथ मिलेगा। पढ़ाई, यात्रा और नए हुनर सीखने में तेजी आएगी। अनुभवी लोगों की सलाह से आप करियर में सही फैसले लेंगे। नई बातें सीखने के लिए यह समय बहुत उत्तम है।

    खबरें और भी

    उपाय: रोज गायत्री मंत्र का जाप करें।

    मकर राशि (Capricorn)

    सप्तम भाव (साझेदारी और वैवाहिक जीवन का क्षेत्र) और तृतीय भाव (साहस, संवाद और छोटे भाई-बहनों का क्षेत्र) के प्रभाव से टैक्स, बीमे और साझे के पैसों से जुड़े मामलों में ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी काम में फालतू जोखिम न लें। सही योजना के साथ आगे बढ़ें और अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।

    उपाय: शनिवार को काले तिल का दान करें।

    कुंभ राशि (Aquarius)

    षष्ठ भाव (रोजमर्रा के काम और प्रतियोगिता का क्षेत्र) और द्वितीय भाव (धन और वाणी का क्षेत्र) के प्रभाव से आपके रिश्ते और बिजनेस पार्टनरशिप बहुत खास रहेंगे। सच्ची बातचीत और धैर्य से आपके आपसी संबंध बहुत मजबूत होंगे। नए लोगों के साथ मिलकर काम करना आगे चलकर फायदेमंद रहेगा।

    उपाय: शनिवार को शनिदेव की पूजा करें।

    मीन राशि (Pisces)

    पंचम भाव (शिक्षा, प्रेम और संतान का क्षेत्र) और प्रथम भाव (व्यक्तित्व और स्वभाव का क्षेत्र) के प्रभाव से कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी और सेहत सुधरेगी। आपके रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आपकी मेहनत की हर जगह तारीफ होगी। नियम से काम करने से आपकी काम की गति बनी रहेगी।

    उपाय:विष्णु जी के मंदिर में पीली मिठाई चढ़ाएं।

    यह भी पढ़ें- बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर: व्यापार और नौकरी में तरक्की के लिए तुला से मीन राशि वालों को मिलेंगे शानदार मौके

    यह भी पढ़ें- 7 अगस्त को बुधदेव का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश: इन 6 राशियों के करियर, व्यापार और धन में दिखेंगे बड़े बदलाव

    लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com