नेपाल से लेकर मॉरीशस तक, विदेशों में मौजूद हैं भगवान शिव के ये 5 भव्य मंदिर
श्रावण मास में भगवान शिव की महिमा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, विश्वभर में उनके भव्य मंदिर हैं। ...और पढ़ें

दुनियाभर में भगवान शिव से जुड़े 5 सबसे प्रसिद्ध मंदिर (Picture Credits- AI Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। श्रावण मास का पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू हो चुका है। शास्त्रों के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान देशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन क्या आपको पता है कि भगवान शिव की महिमा सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है।
भगवान शिव को समर्पित भव्य और ऐतिहासिक मंदिर विश्व भर में मौजूद हैं, जो हर साल लाख श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। इन मंदिरों की वास्तुकला, धार्मिक परंपराएं और सांस्कृतिक महत्व इन्हें असल में खास बनाती हैं।
देशभर में शिव मंदिर
पड़ोसी देश नेपाल से लेकर मॉरीशस, इंडोनेशिया और श्रीलंका तक भगवान शिव से जुड़े कई प्रसिद्ध मंदिर है जो भारत की संस्कृति और सनातन परंपरा के वैश्विक प्रतीक बन गए हैं। सावन के महीने में इन मंदिरों में खास प्रार्थनाएं, रुद्राभिषेक अनुष्ठान और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
यदि आप भी इस सावन विदेश में स्थित शिव मंदिरों के दर्शन का मन बना रहे हैं, तो यह उनके बारे में कुछ जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं भगवान शिव के 5 प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जो विदेश में स्थित है।

पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल
पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल
नेपाल में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर को विश्वप्रसिद्ध मंदिर होने के कारण यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के अंतर्गत रखा गया है। इसे हिंदू धर्म के सबसे बड़े और पवित्र शिव मंदिरों में शामिल किया जाता है।
बागमती नदी के किनारे स्थित यह मंदिर सावन और महाशिवरात्रि के दौरान लाखों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग चतुर्मुखी है।
भगवान मुरुगन का मंदिर, मलेशिया
मलेशिया के बाटू गुफा परिसर में भगवान मुरुगन का प्रसिद्ध मंदिर है। हालांकि यहां भगवान शिव को समर्पित एक अत्यंत पूजनीय मंदिर भी है, जहां भक्त पूजा और अभिषेक करते हैं। सावन महीने के दौरान यहां बड़ी संख्या में भारतीय मूल के भक्त भगवान शिव की पूजा करने के साथ दर्शन के लिए आते हैं।
खबरें और भी
श्री राजकलीअम्मन ग्लास मंदिर, मलेशिया
मलेशिया के जोहोर में एक हिंदू मंदिर है, जहां भगवान शिव की पूजा की जाती है। यह मंदिर अपनी भव्य कांच-कला की सजावट के लिए जाना जाता है। हालांकि यह मंदिर देवी को समर्पित है, लेकिन परिसर में भगवान शिव समेत अन्य हिंदू देवी-देवताओं के भी मंदिर हैं। सावन माह के दौरान यहां श्रद्धालु की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

गंगा तलाओ शिव मंदिर
मॉरिशस में गंगा तालाब हिंदू श्रद्धालुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है। भगवान शिव को समर्पित एक विशाल मंदिर और उनकी भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है। सावन और शिवरात्रि के दौरान यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं जलाभिषेक के लिए आते हैं।
मुन्नेस्वरम मंदिर
श्रीलंका में स्थित प्राचीन शिव मंदिर का संबंध रामायण काल से जुड़ा माना जाता है, जो खास महत्व रखता है। ऐसा माना जाता है कि, रावण का वध करने के बाद भगवान राम ने यहां भगवान शिव की पूजा की थी। सावन माह के दौरान मंदिर में खास प्रार्थनाएं की जाती हैं।
यह भी पढ़ें- महाकाल को क्यों चढ़ाई जाती है राख? भस्म आरती का यह रहस्य नहीं जानते होंगे आप!
यह भी पढ़ें- क्या मध्य प्रदेश के 'चौसठ योगिनी मंदिर' से प्रेरित है भारतीय संसद का डिजाइन? पढ़ें इससे जुड़ी पौराणिक कथा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।