Trending

    Holi 2026: होली के दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, बरसेगी खुशियों की गुलाल और पूरी होगी हर मुराद

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 07:36 PM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, 4 मार्च को होली का त्योहार है। इस दिन लोग रंग-गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर खुशियां मनाते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Holi 2026: होली का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 04 मार्च को रंगों का त्योहार होली है। इस शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही पूरी-पकवान और मिठाई से एक दूसरे का मुंह मीठा करते हैं। यह पर्व देश और दुनिया में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।

    holi wishesh

    वहीं, घर के बड़े लोग स्नान-ध्यान कर अपने आराध्य की पूजा करते हैं। इस समय देवताओं को गुलाल अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। अगर आप भी भगवान गणेश की कृपा पाना चाहते हैं, तो होली के दिन भक्ति भाव से गणपति बप्पा की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक शुभ कामों में सफलता के लिए पूजा के समय 'ॐ निर्विकाराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए 'ॐ निराहाराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक कारोबार में उन्नति के लिए पूजा के समय 'ॐ भद्राय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कर्क राशि के जातक भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ मुक्तिदाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • सिंह राशि के जातक सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ जयफलप्रदाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कन्या राशि के जातक सफलता पाने के लिए बुधवार  को 'ॐ अमर्त्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • तुला राशि के जातक होली के दिन पूजा के समय 'ॐ पुष्टिमते नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मनचाही मुराद पाने पाने के लिए 'ॐ दुष्टदूराय नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक संकटों से मुक्ति पाने के लिए पूजा के समय 'ॐ गुणप्रियाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए 'ॐ वीराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए 'ॐ चंद्राय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मीन राशि के जातक होली के दिन पूजा के समय 'ॐ श्रीमते नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।

    करें ये उपाय (Holi ke Upay)

    अगर आप कारोबार में तरक्की और उन्नति पाना चाहते हैं, तो पूजा के समय भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और हरे और पीले रंग का गुलाल अर्पित करें। वहीं, पूजा के बाद हरी सब्जियों, हरे रंग के फल और अन्न-धन का दान करें। इस उपाय को करने से बुध देव जल्द प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।

    यह भी पढ़ें- Holi 2026: क्या आप जानते हैं गुलाल के ये गुप्त उपाय? रंग छिड़कते ही दूर होगी दरिद्रता

    यह भी पढ़ें- Budhwar Upay: श्रीगणेश को प्रसन्न कर 'बुध' ग्रह को करें मजबूत, इन 4 उपायों से हर बाधा होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।