Ram Navami 2026: राम नवमी के दिन करें श्रीराम स्तुति का पाठ, जीवन के सभी दुख-दर्द होंगे दूर
चैत्र माह की शुक्ल पक्ष नवमी पर राम नवमी 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा और व्रत का विधान है। ...और पढ़ें

जरूर करें इस स्तुति का पाठ (Ai Generated Image)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार राम नवमी 26 मार्च को मनाई जाएगी। इस खास अवसर पर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम की पूजा करने से जीवन में आ रहे सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन पूजा के दौरान श्रीराम स्तुति का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे भय, दुखों और परेशानियों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है ।
श्रीराम स्तुति लिरिक्स इन हिंदी (Shri Ram Stuti Lyrics in Hindi)
॥दोहा॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन
हरण भवभय दारुणं ।
नव कंज लोचन कंज मुख
कर कंज पद कंजारुणं ॥1॥
कन्दर्प अगणित अमित छवि
नव नील नीरद सुन्दरं ।
पटपीत मानहुँ तडित रुचि शुचि
नोमि जनक सुतावरं ॥2॥
भजु दीनबन्धु दिनेश दानव
दैत्य वंश निकन्दनं ।
रघुनन्द आनन्द कन्द कोशल
चन्द दशरथ नन्दनं ॥3॥
शिर मुकुट कुंडल तिलक
चारु उदारु अङ्ग विभूषणं ।
आजानु भुज शर चाप धर
संग्राम जित खरदूषणं ॥4॥
इति वदति तुलसीदास शंकर
शेष मुनि मन रंजनं ।
मम् हृदय कंज निवास कुरु
कामादि खलदल गंजनं ॥5॥
मन जाहि राच्यो मिलहि सो
वर सहज सुन्दर सांवरो ।
करुणा निधान सुजान शील
स्नेह जानत रावरो ॥6॥
एहि भांति गौरी असीस सुन सिय
सहित हिय हरषित अली।
तुलसी भवानिहि पूजी पुनि-पुनि
मुदित मन मन्दिर चली ॥7॥
॥सोरठा॥
जानी गौरी अनुकूल सिय
हिय हरषु न जाइ कहि ।
मंजुल मंगल मूल वाम
अङ्ग फरकन लगे।
राम जी के मंत्र (Ram Mantra)
1. ॐ श्री रामाय नमः॥
2. ॐ श्री रामचन्द्राय नमः।
3. ॐ रां रामाय नमः।
4. श्रीराम तारक मंत्र - श्री राम, जय राम, जय जय राम।
5. श्रीराम गायत्री मंत्र -
6. ॐ दाशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि।
तन्नो रामः प्रचोदयात्॥
7. श्री राम रक्षा मंत्र - ॐ ह्रां ह्रीं रां रामाय नमः॥
8. राम ध्यान मंत्र - श्री रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।
9. विपत्ति में रक्षा हेतु-
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे ।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने ।
यह भी पढ़ें- Maha Navami 2026: क्या 26 मार्च को ही है राम नवमी? पंचांग के इस उलटफेर ने बढ़ाई भक्तों की चिंता, यहां पढ़ें सही डेट
यह भी पढ़ें- Ram Navami 2026: राम नवमी पर जरूर करें इस दिव्य स्तोत्र का पाठ, घर चलकर आएगी सुख-समृद्धि
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।