कर्ज, शादी में रुकावट या पैसों की तंगी? इस शरद पूर्णिमा पर अपनाएं मां लक्ष्मी के ये 4 अचूक पारंपरिक उपाय
शरद पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन किए गए पारंपरिक उपाय ...और पढ़ें

शरद पूर्णिमा के पारंपरिक उपाय

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में साल भर में करीब 12 पूर्णिमा आती है, जो भगवान विष्णु की पूजा के लिए सबसे खास दिन माना जाता है। लेकिन शरद पूर्णिमा बाकि सभी पूर्णिमा में से थोड़ी अलग इसलिए है, क्योंकि इस दिन सिर्फ भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने की भी परंपरा है। माना जाता है कि, इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ पारंपरिक उपाय करने से जीवन स्थिरता और शांति आती है।
इस साल शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026, रविवार के दिन रखा जाएगा। ऐसे में जो व्यक्ति पैसों की तंगी से जूझ रहा है या फिर कर्ज या शादी में देरी की समस्या सता रही है, तो इस दिन कुछ खास पारंपरिक उपाय आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।
शरद पूर्णिमा पैसों से जुड़ा उपाय
ऐसे व्यक्ति जिन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें शरद पूर्णिमा के मौके पर एक लाल पोटली में हल्दी, चावल, केसर, लौंग, तेजपत्ता, हरी धनिया और 5 सिक्के बांधकर मां लक्ष्मी के चरणों में रखना चाहिए।
इसके बाद इस पोटली को आप अपने घर के लॉकर में रखें। माना जाता है कि, शरद पूर्णिमा पर यह उपाय करने से जीवन में पैसों से जुड़ी समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।
शरद पूर्णिमा पर कर्ज मुक्ति से जुड़ा उपाय
जिन भी लोगों के जीवन में लंबे समय से कर्ज की समस्या खत्म नहीं हो रही है या बार-बार कर्ज लेने की जरूरत पड़ जाती है, उन्हें इस शरद पूर्णिमा पर बेहद सरल उपाय करना है।
उन्हें पान के पत्ते में थोड़े से चावल डालकर मां लक्ष्मी को अर्पित कर देना। इसके बाद मन में मां लक्ष्मी का संकल्प लेकर कर्ज से मुक्ति पाने के लिए प्रार्थना करनी है। यह उपाय करने से कर्ज की समस्या खत्म होने लगेगी।
शरद पूर्णिमा पर शादी के उपाय
जिन भी लोगों को बार-बार शादी-ब्याह के मामले में रुकावट का सामना करना पड़ता है उन्हें शरद पूर्णिमा के दिन भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ा पारंपरिक उपाय जरूर करना चाहिए।
इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती को रोली अर्पित करनी चाहिए। इसके अलावा ऊं गौरी शंकराय नमः मंत्र का भी जाप करना चाहिए। ऐसा करने से शादी में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलता है।
शरद पूर्णिमा पर करियर से जुड़ा उपाय
शरद पूर्णिमा के दिन यह उपाय उन लोगों को करना चाहिए, जिन करियर में किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को मोली में लिपटा सुपारी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी और करियर से जुड़े अन्य क्षेत्र में जातक को तरक्की मिलती है।
यह भी पढ़ें- शरद पूर्णिमा पर जरूर करें इन 5 चीजों का दान, माता लक्ष्मी की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी
यह भी पढ़ें- कोजागिरी पूर्णिमा पर खीर नहीं, महाराष्ट्र में क्यों बनता है 'मसाला दूध'? पढ़ें इसके पीछे का कारण
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
