विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

13 नवंबर 2026 का पंचांग: छठ पूजा के पहले दिन बन रहा है धृति योग, नोट कर लें आज के सभी शुभ और अशुभ समय

Published: Fri, 13 Nov 2026 06:00 AM (IST)

13 नवंबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और छठ महापर्व का पहला दिन 'नहाय ...और पढ़ें

छठ का पहला दिन नहाय खाय 13 नवंबर 2026 का पंचांग

छठ का पहला दिन नहाय खाय 13 नवंबर 2026 का पंचांग

HighLights

  1. 13 नवंबर 2026: छठ महापर्व का पहला दिन 'नहाय खाय' है।

  2. चतुर्थी तिथि, धृति योग और मूल नक्षत्र की विस्तृत जानकारी।

  3. सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रात 8 बजकर 42 मिनट तक, फिर पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आज छठ महापर्व का पहला दिन 'नहाय खाय' भी है। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है।

देखा जाए तो इस विशेष दिन पर व्रती स्नान करके पूरी तरह शुद्ध और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यह पहला दिन मन और शरीर को पवित्र करके व्रत के संकल्प के लिए तैयार करने का एक सुंदर संकेत देता है।

आइए जानते हैं 13 नवंबर का पूरा पंचांग, जिसमें सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय-चंद्रास्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल, गुलिकाल, यमगण्ड और नक्षत्र से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।

तिथि: शुक्ल पक्ष की चतुर्थी – रात्रि 08 बजकर 42 मिनट तक, फिर पंचमी तिथि

योग: धृति – अगले दिन तड़के 05 बजकर 23 मिनट (14 नवंबर) तक, फिर शूल

करण: वणिज – सुबह 07 बजकर 24 मिनट तक

करण: विष्टि (भद्रा) – रात्रि 08 बजकर 42 मिनट तक, फिर बव

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

सूर्योदय का समय: सुबह 06 बजकर 42 मिनट

सूर्यास्त का समय: सायं 05 बजकर 28 मिनट

चंद्रोदय का समय: सुबह 10 बजकर 21 मिनट

चंद्रास्त का समय: रात्रि 08 बजकर 22 बजे

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: तुला राशि में स्थित हैं

चन्द्र देव: धनु राशि में स्थित हैं

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक

अमृत काल: सुबह 10 बजकर 05 मिनट से दोपहर 11 बजकर 53 मिनट तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक

गुलिकाल: सुबह 08 बजकर 03 मिनट से सुबह 09 बजकर 24 मिनट तक

यमगण्ड: दोपहर 02 बजकर 47 मिनट से सायं 04 बजकर 08 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव मूल नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।

मूल नक्षत्र: सायं 05 बजकर 17 मिनट तक, फिर पूर्वाषाढा

नक्षत्र स्वामी: केतु                                                   

राशि स्वामी: बृहस्पतिदेव

देवता: निर्ऋति (विनाश और परिवर्तन की देवी)

प्रतीक: पेड़ की जड़ें

सामान्य विशेषताएं:स्वाभिमानी, अनुशासित, गंभीर, उदार, दानी, ईमानदार, कानूनप्रिय, आध्यात्मिक, ज्ञानी, आत्म-चिंतन करने वाले, कभी-कभी क्रोधी, अहंकारी और एकांतप्रिय।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: बांस के दउरे की जगह ले रहा पीतल और स्टील का सूप, छठ पूजा की इस बदलती परंपरा पर क्या कहते हैं शास्त्र?

यह भी पढ़ें- Chhath History: सूर्य उपासक 'मग' ब्राह्मणों से जुड़ी मगध की पहचान, राजा धृष्टकेतु की कथा से निकला छठ महापर्व

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।