Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंह से निकले एक-एक अपशब्द का हिसाब रखता है यह ग्रह, चुन- चुन कर देता है फल 

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:30 PM (IST)

    क्या आप जानते हैं बुध ग्रह आपके मुंह से निकले हर अपशब्द का हिसाब रखता है। ज्योतिष के अनुसार बुध वाणी का कारक है और गलत शब्‍दों के इस्‍तेमाल से कमजोर ह ...और पढ़ें

    बुध ग्रह कमजोर होने के परिणाम। (Picture Credit- AI Generated)

    बुध ग्रह कमजोर होने के परिणाम। (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार हम क्रोध में तो कभी किसी का उपहास उड़ाने के उद्देश्‍य से लोगों को बुरा भला बोल जाते हैं। कई बार हमें इस बात का आभास भी हो जाता है और हम अपनी गलती का प्रायश्चित करने की भी कोशिश करते हैं, मगर कहते हैं न, जब तीर कमान से छूटता है, तो कुछ अनर्थ ही होता है। इसी तरह जुबान से निकला हर शब्द महत्वपूर्ण होता है और उसका अर्थ होता है। ऐसे में अगर आप अपशब्‍द बोलते हैं, तो एक-एक गलत शब्‍द का हिसाब बुध ग्रह रखता है।

    जी हां, अगर आप किसी को बुरा बोलते हैं या किसी के लिए कुछ बुरा हो जाए, ऐसा कुछ मुंह से निकालते हैं, तो बुध ग्रह इन सभी चीजों का हिसाब रखता है। अपशब्द आपके बुध को कमजोर बनाते हैं और बुध के कमजोर होने से जीवन में बहुत सारी परेशानियां आ सकती हैं। चलिए हम आपको कुछ परेशानियों के बारे में बताते हैं।

    जरूरी बातों का भूल जाना

    बुध के कमजोर होने पर आप जरूरी-जरूरी बातों को भूल जाते हैं। इससे आपको बड़े नुकसान सहने पड़ते हैं। जब भी आपके साथ ऐसा हो, तो तुरंत ही समझ जाएं कि आपका बुध कमजोर हो रखा है।

    नहीं कर पाते हैं फोकस

    बुध एकाग्रता बढ़ाता है। अगर आप जरूरी चीजों पर फोकस ही नहीं करेंगे, तो जीवन में आगे बढ़ना और सफलता हासिल करना मुश्किल हो जाएगा। अगर आपका बुध कमजोर है तो आप किसी भी चीज पर फोकस नहीं कर पाएंगे।

    खबरें और भी

    हिचकिचाहट के कारण रह जाएंगे पीछे

    जिनका बुध कमजोर होता है उनके अंदर आत्‍मविश्‍वास की भी बहुत कमी होती है। ऐसे लोगों को अगर सही बात पता भी होती है, तो उन्‍हें बात करने में हिचकिचाहट होती है। इस कमजोरी के कारण कई बार हर तरह से काबिल होने के बावजूद ये लोग पीछे रह जाते हैं।

    गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं ये लोग

    अपने रहस्यमयी स्वभाव के कारण कई बार ये लोग गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं। इनकी बातों पर लोगों को हमेशा शक रहता है। इनके किसी भी काम को लेकर लोग कॉन्फिडेंट नहीं होते हैं कि ये कर ही लेंगे। कई बार इन सभी वजहों से ये लोग सफलता की रेस में अपने ही साथ वालों से काफी पीछे रह जाते हैं।

    अतः जब क्रोध आए तो मुट्ठी को तेज़ बंद करें और धीरे से एक-एक उंगली के साथ उसे खोलना शुरू करें। कभी भी क्रोध में गलत शब्द न बोलें बल्कि मौन रहना ज्यादा बेहतर है।

    यह भी पढ़ें- 5 अगस्त को बुध का कर्क राशि में गोचर: किन राशियों की खुलेगी किस्मत और किसे मिलेगी गुड न्यूज?

    यह भी पढ़ें- बुध करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, वृषभ को इंटरव्यू में मिलेगी सफलता, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।