दीवाली के 5 दिनों में दिखें ये 4 सपने तो समझें चमकने वाली है किस्मत, क्या हैं स्वप्न शास्त्र के दुर्लभ संकेत?
दीवाली के दौरान देखे गए कुछ खास सपनों को स्वप्न शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है। ये सपने जीवन ...और पढ़ें

दीवाली 2026 स्वप्न शास्त्र से जुड़े संकेत (Picture Credits- AI Images)
HighLights
सपने में दीपक दिखना समस्याओं का अंत दर्शाता है।
मां लक्ष्मी की पूजा देखना पारिवारिक सुख का संकेत।
उल्लू या आतिशबाजी देखना आर्थिक लाभ दिलाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली हिंदू धर्म के सबसे खास त्योहारों में से एक है, जो धनतेरस से शुरू होकर भाईदूज 5 दिनों तक मनाया जाता है। हिंदू मान्यता है कि, दीवाली का उत्सव बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर रोशनी की जीत का प्रतीक माना जाता है।
पौराणिक कथाओं के मुताबिक, इसी दिन भगवान श्रीराम 14 साल बाद वनवास की कठिन यात्रा से माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस लौटे थे।
इस साल दीवाली 8 नवंबर 2026 को मनाया जाना है। ऐसे में इन पांच दिनों के दौरान माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर, धन्वंतरि देवता और भगवान गणेश की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि स्वप्न शास्त्र में इस दीवाली से जुड़े कुछ खास तरह के सपनों को बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इन विशेष स्वप्न के बारे में।
दीवाली के दौरान सपने में दीया दिखना
दीवाली त्योहार और दीपक का काफी गहरा संबंध है, इसी कारण से दीवाली को 'दीपोत्सव' के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आपको भी अगर दीवाली के दौरान सपने में दीपक जलता दिखाई देता है, तो इसका अर्थ काफी अच्छा समझा जाता है।
ऐसे सपने का मतलब है कि आपकी जीवन से जुड़ी समस्या खत्म हो सकती है। इसके साथ ही सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिल सकती है। दीवाली के दौरान इस तरह का सपना देखना करियर और व्यापार में भी लाभदायक साबित हो सकता है।
सपने में मां लक्ष्मी की पूजा करना
दीवाली के मौके पर मां लक्ष्मी की पूजा इसलिए की जाती है, क्योंकि वो धन और सुख-समृद्धि की देवी हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने सपने में खुद को या परिवार को मां लक्ष्मी की पूजा करते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब खत्म हो सकती है।
सपने में उल्लू का दिखाई देना
दीवाली के मौके पर सपने में उल्लू के दर्शन करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में उल्लू का दिखाई देना मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत माना जाता है।
दरअसल हिंदू मान्यताओं में उल्लू को ही मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। ऐसे में यह सपना आर्थिक लाभ के संकेत देता है।
सपने में आतिशबाजी करना
दीवाली के मौके पर मां लक्ष्मी की पूजा और दीपक जलाने के बाद आतिशबाजी की जाती है। ऐसे में अगर आप दीवाली के मौके पर सपने में खुद को परिवार के साथ आतिशबाजी करते हुए देखते हैं, तो इस तरह के सपनों को शुभ माना जाता है। ऐसे सपने इस बात का संकेत देते हैं कि, बहुत जल्द आपको आर्थिक समस्या और तनाव से मुक्ति दिला सकती है।
कार्तिक माह में आने वाले दीवाली के पांच दिन बेहद खास माने जाते हैं। इस दौरान आने वाले किसी भी तरह के सपने जीवन से जुड़े कोई न कोई खास संकेत जरूर देते हैं।
यह भी पढ़ें- दीवाली पर इन 3 चीजों के बिना क्यों नहीं आती मां लक्ष्मी, पढ़ें समुद्र मंथन से जुड़ा वो रहस्य जिससे पलटेगी किस्मत
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों दीवाली पर रातभर खुला रहता है घर का मुख्य दरवाजा? बंद चौखट लौटा सकती है मां लक्ष्मी को वापस!
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।