दीपोत्सव का काउंटडाउन शुरू: दीवाली से लेकर भाई दूज तक, एक क्लिक में देखें 5 दिनों का पूरा कैलेंडर और शुभ मुहूर्त
कार्तिक माह 2026 में मनाए जाने वाले दीपोत्सव के पांच प्रमुख त्योहारों की तिथियां और शुभ मुहूर्त यहां दिए गए ...और पढ़ें

क्या हैं दीपोत्सव के शुभ मुहूर्त? (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी पावन महीने में रोशनी का महापर्व दीपावली पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है, जिसका लोग साल भर बेसब्री से इंतजार करते हैं। दिवाली के साथ-साथ इस माह में गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे बड़े पर्व भी बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। आइए जानते हैं कार्तिक मास के इन सभी प्रमुख त्योहारों की सही तिथियां और पूजा के शुभ मुहूर्त।

(Picture Credit- AI Generated)
धनतेरस 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचाग के अनुसार, इस बार धनतेरस का पर्व 06 नवंबर को मनाया जाएगा।
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत- 06 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का समापन- 07 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर
धनतेरस पूजा मुहूर्त - शाम को 06 बजकर 19 मिनट से 08 बजकर 17 मिनट तक
-1793431253353.webp)
नरक चतुर्दशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Narak Chaturdashi 2026 Date and Shubh Muhurat)
इस बार नरक चतुर्दशी (छोटी दीवाली) का पर्व 07 नवंबर को मनाया जाएगा।
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत- 07 नवंबर को सुबह 07 बजकर 47 मिनट पर
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का समापन- 08 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर
काली चौदस मुहूर्त- 08 नवंबर को रात 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। इसी दिन काली चौदस का पर्व मनाया जाता है। साथ ही हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है।
नरक चतुर्दशी के दिन ही अभ्यंग स्नान किया जाता है।
अभ्यंग स्नान का मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 41 मिनट से 06 बजकर 38 मिनट तक है।
दीवाली 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Diwali 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार दीवाली का पर्व 08 नवंबर (Kab Hai Diwali 2026) को मनाया जाएगा।
कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत- 08 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर
कार्तिक माह की अमावस्या तिथि का समापन- 09 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - शाम को 05 बजकर 54 मिनट से रात 07 बजकर 50 मिनट तक
प्रदोष काल - शाम को 05 बजकर 31 मिनट से रात 08 बजकर 09 मिनट तक
वृषभ काल - शाम को 05 बजकर 54 मिनट से रात 07 बजकर 50 मिनट तक
गोवर्धन पूजा 2026 डेट और शुभ मूहर्त (Govardhan Puja 2026 Date and Shubh Muhurat)
गोवर्धन पूजा का पर्व 10 नवंबर (Kab Hai Govardhan Puja 2025) को मनाया जाएगा।
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत- 09 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का समापन- 10 नवंबर को दोपहर 02 बजे
गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त- सुबह 06 बजकर 40 मिनट से 08 बजकर 50 मिनट
भाई दूज 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार भाई दूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा।
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत- 10 नवंबर को दोपहर 02 बजे
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का समापन- 11 नवंबर को दोपहर 03 बजकर 53 मिनट पर
भाई दूज अपराह्न समय - दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक
यह भी पढ़ें- दीवाली पूजन में लक्ष्मी जी के साथ 'श्रीगणेश' और 'सरस्वती' ही क्यों? वजह कर देगी हैरान!
यह भी पढ़ें- नवंबर में कितने दिन रहेगी त्योहारों की रौनक? नोट करें दीवाली, गोवर्धन पूजा और छठ की सही तारीख
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।