विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गणपति विसर्जन के बाद कलश, नारियल, फूल और पूजा सामग्री का क्या करना चाहिए?

Published: Sun, 20 Sep 2026 04:28 PM (IST)

गणपति विसर्जन के बाद पूजन सामग्री जैसे नारियल, कलश, फूल और वस्त्रों का सही उपयोग करना महत्वपूर्ण है। इन वस्तुओं ...और पढ़ें

गणपति विसर्जन के बाद पूजन सामग्री का क्या करें (Picture Credit: AI Generated)

गणपति विसर्जन के बाद पूजन सामग्री का क्या करें (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. विसर्जन के बाद नारियल तिजोरी या पूजा स्थान पर रखें।

  2. कलश का जल घर में छिड़कें, बचा हुआ पौधों में डालें।

  3. फूलों को सुखाकर बगीचे में दबाएं, वस्त्रों का पुनः उपयोग करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश उत्सव में गणपति स्थापना के बाद 10 दिनों तक बप्पा का विधि-विधान के साथ पूजन करने के बाद 11वें दिन उनका विसर्जन किया जाता है।

लोग इन दिनों में पूजन करने के साथ कुछ पवित्र चीजें भी गणपति जी को अर्पित करते हैं। मुख्य रूप से बप्पा को नारियल, दूर्वा और फूल चढ़ाए जाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि गणपति के विसर्जन के बाद पूजन की बची हुई सामग्री को लोग या तो ऐसे ही कहीं रख देते हैं या फिर सूखे हुए फूलों को कचरे में डाल देते हैं।

मुख्य रूप से नारियल को लेकर अक्सर लोगों के मन में एक सवाल आता है कि इसका क्या करना चाहिए? अगर गणपति के पूजन में इस्तेमाल हुई सामग्री को आप सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो यह आपके लिए शुभ नहीं माना जाता है और पूजन का पूर्ण फल भी नहीं मिलता है। आइए आपको बताते हैं विसर्जन के बाद कलश, नारियल और फूलों को रखने का सही तरीका क्या है?

विसर्जन के बाद नारियल का क्या करें?

गणपति विसर्जन के बाद आपको गणेश जी पर चढ़ाए गए नारियल को गणपति प्रतिमा के साथ ही जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। इसके अलावा आप इस नारियल को किसी लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी या पूजा वाले स्थान पर रखें। इससे गणपति की पूजा का पूर्ण फल मिलता है।

कलश का क्या करें?

गणपति स्थापना के समय कलश और नारियल भी रखा जाता है और जब आप गणपति की प्रतिमा का विसर्जन करते हैं तब मन में यह सवाल भी आता है कि इस कलश का क्या करना चाहिए? जैसे ही आपके घर से गणपति विदा हो जाएं आप उस कलश के पानी को पूरे घर में छिड़कें और बचे हुए पानी को घर में रखे किसी गमले में डाल दें।

ध्यान रखें कि भूलकर भी आप कलश के पानी को भूलकर भी नाली या अन्य स्थानों पर न फेंकें। यदि आप इसे सही स्थान पर डालेंगे, तो ऐसा करने से आपके पूरे घर में गणपति की कृपा बनी रहेगी।

गणपति को चढ़ाई फूल, माला का क्या करें

जिस दिन गणपति विसर्जन होता है उससे पहले घर में विधि-विधान के साथ गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें फूल और दूर्वा चढ़ाई जाती है। जैसे ही गणपति को विसर्जन के लिए ले जाते हैं उसके साथ ही लोग इन फूल मालाओं को भी नदी या तालाब में प्रवाहित कर देते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

आप फूल और माला को एक जगह इकठ्ठा कर दें और उसे अच्छी तरह से सुखाने के बाद घर के गार्डन या किसी पेड़ के नीचे दबा दें। आप दूर्वा घास को किसी गमले में डालकर नया पौधा बना सकती हैं।

गणपति को पहनाए वस्त्रों का क्या करें? 

जिस समय आप गणपति स्थापना करते हैं उन्हें साफ वस्त्र पहनाए जाते हैं और विसर्जन से पहले भी उन्हें नए वस्त्रों से सजाया जाता है। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप गणपति विसर्जन के समय गणेश जी के वस्त्रों को विसर्जित न करें। आप उन्हें घर के मंदिर में रखे हुए गणपति की सजावट के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं। आप इसका इस्तेमाल पूजा के स्थान की सजावट में भी कर सकते हैं।

अगर आप भी इस असमंजस में हैं कि गणपति विसर्जन के बाद बची हुई पूजन सामग्री का क्या करना चाहिए, तो यहां बताए तरीकों से इन चीजों का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें- Ganpati Visarjan 2026: डेढ़ दिन में कर रहे हैं गणपति विसर्जन, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां; बप्पा हो जाएंगे नाराज

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।