Kharmas 2026: इन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा खरमास, बरतें विशेष सावधानी
खरमास 14 मार्च 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाला है। इस अवधि में शुभ व मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन आदि नहीं किए जाते। ...और पढ़ें
-1773988433752_m.webp)
Kharmas 2026 (AI Generated Image)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। खरमास (Kharmas 2026) की अवधि आध्यात्मिक उन्नति, जप-तप और दान-पुण्य के लिए विशेष महत्व रखती है। यह अवधि सूर्य देव और भगवान विष्णु की आराधना के लिए शुभ मानी जाती है। इस दौरान सूर्य देव मीन राशि में हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरुरत है। चलिए जानते हैं उस राशियों के बारे में।
मिथुन राशि
खरमास में सूर्य के मीन राशि में होने से मिथुन राशि के जातकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके करियर में बाधाएं आ सकती हैं और आपको कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए आपको इस समय में सावधानी बरतने की जरुरत है।

(AI Generated Image)
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को खरमासे के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकत है। साथ ही आपको इस समय में धन के निवेश में भी बेहद सावधानी बरतने की जरुरत है। आप इस दौरान सोच-समझकर फैसले करें, क्योंकि गलत निर्णयों से नुकसान की संभवना है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए खरमास की अवधि में पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ने की संभवना बनी हुई है। अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। करियर में आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं और चुनौतियों के लिए तैयार रहें।

(AI Generated Image)
मीन राशि
मीन राशि वालों को भी खरमास में विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। सूर्य देव आपकी ही राशि में स्थित हैं। इस दौरान आपको करियर में अस्थिरता, स्वास्थ्य समस्याएं और अनावश्यक खर्च का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सोच-समझकर कदम उठाएं और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
यह भी पढ़ें - Kharmas 2026: खरमास में रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, चमक उठेगा आपका भाग्य
यह भी पढ़ें - खरमास 2026: इन 5 चीजों के दान से प्रसन्न होते हैं सूर्य देव और श्री हरि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।