विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बार-बार बिगड़ रहे हैं काम तो करें गणेश जी के ये उपाय, विघ्न होंगे दूर और खुलेंगे सफलता के रास्ते

Published: Sat, 19 Sep 2026 08:00 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2026 10:50 AM (IST)

जब काम में बार-बार रुकावटें आएं, तो ज्योतिष के अनुसार भगवान गणेश के उपाय लाभकारी होते हैं। दूर्वा, शमी पत्र ...और पढ़ें

गणपति को प्रसन्न करने के उपाय (Picture Credit: AI Generated )

गणपति को प्रसन्न करने के उपाय (Picture Credit: AI Generated )

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है कि कोई काम शुरू करने के बाद उसमें बार-बार रुकावट आने लगती है। मेहनत करने के बावजूद काम समय पर पूरा नहीं हो पाता या बनता हुआ काम अचानक बिगड़ जाता है। ज्योतिष में ऐसी परिस्थितियों को ग्रहों की स्थिति और जीवन में आने वाली बाधाओं से जोड़ा जाता है।

एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, ऐसी स्थिति में भगवान गणेश की पूजा और उनसे जुड़े कुछ उपाय किए जा सकते हैं। वह कहते हैं, " भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। गणेश जी की पूजा करने से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को सफलता के लिए सही दिशा मिलती है।" चंद्रेश जी गणेश जी के कुछ आसान उपाय भी बताते हैं।

बुधवार को गणेश जी को अर्पित करें 21 दूर्वा

बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन स्नान आदि के बाद गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद उन्हें 21 दूर्वा अर्पित करें। दूर्वा चढ़ाते समय श्रद्धा से 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं। नियमित रूप से यह उपाय करने से कार्यों में आ रही रुकावटों को दूर करने में सहायता मिल सकती है।

गणेश जी को चढ़ाएं शमी पत्र

गणेश जी की पूजा में शमी पत्र अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। शमी का संबंध शनि ग्रह से होता है। इसलिए जिन लोगों को कार्यों में बार-बार देरी या बाधाओं का सामना करना पड़ता है, वे गणेश जी को शमी पत्र अर्पित कर सकते हैं। पूजा के समय भगवान गणेश से अपनी मनोकामना पूरी होने और सभी बाधाएं दूर करने की प्रार्थना करें।

मोदक या गुड़-धनिये का लगाएं भोग

भगवान गणेश को मोदक प्रिय होता है। इसके अलावा उन्हें गुड़ और धनिये का भोग भी लगाया जाता है। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा के बाद श्रद्धा से यह भोग अर्पित कर सकते हैं। गणेश जी बुध ग्रह के स्‍वामी होते हैं, इस ग्रह को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। इसलिए गणेश जी की पूजा को बुध से जुड़े मामलों के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

घर में रखें आंकड़े की जड़

आंकड़े की जड़, जिसे मंदार भी कहा जाता है, को भी गणेश जी से संबंधित माना जाता है। इसे घर के मुख्य द्वार के पास रखें। आंकड़े की जड़ रखने से नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष से बचाव होता है।

यह भी पढ़ें- चिंतामन गणेश मंदिर की है एक अनोखी परंपरा, दीवार पर उल्टा स्वास्तिक बनाने से पूरी होती है मनोकामना

यह भी पढ़ें- गणपति बप्पा के साथ क्यों बोला जाता है 'मोरिया'? जानिए भक्त गोसावी की पौराणिक कथा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।