विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर के पास पीपल का पेड़ होना क्यों माना जाता है बेहद शुभ? यहां पढ़ें इसका धार्मिक महत्व और खास मान्यताएं

Published: Sun, 20 Sep 2026 07:02 PM (IST)

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र माना गया है। जानिए घर के पास पीपल का पेड़ होने ...और पढ़ें

घर के पास पीपल का पेड़ होने के फायदे (AI-Generated Image)

घर के पास पीपल का पेड़ होने के फायदे (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने अक्सर अपने घर के आसपास, चौराहों या पुराने मंदिरों के पास पीपल का विशाल पेड़ देखा होगा। हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा इस पेड़ को बहुत सम्मान देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे इतना शुभ क्यों माना जाता है?

हिंदू धर्म में पीपल सिर्फ एक पेड़ नहीं है, बल्कि इसे साक्षात देवताओं का निवास स्थान माना गया है। मान्यता है कि जहां पीपल का पेड़ होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा और देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए घर के आसपास इसका होना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है।

साक्षात भगवान विष्णु का है स्वरूप

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो पीपल के पेड़ में ईश्वर का वास होता है। श्रीमद्भगवद्गीता में खुद भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा है कि "वृक्षों में मैं पीपल हूं।" यही वजह है कि इसे भगवान विष्णु का स्वरूप मानकर सदियों से पूजा जाता रहा है और इसके प्रति लोगों की इतनी गहरी आस्था है।

श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से यह बात अध्याय 10 (विभूति योग) के श्लोक 26 में कही है-

अश्वत्थ: सर्ववृक्षाणां देवर्षीणां च नारद:।
गन्धर्वाणां चित्ररथ: सिद्धानां कपिलो मुनि:॥

अर्थ- संपूर्ण वृक्षों में मैं अश्वत्थ (पीपल का वृक्ष) हूं; देवर्षियों में मैं नारद हूं; गन्धर्वों में मैं चित्ररथ हूं और सिद्धों में मैं कपिल मुनि हूं।

शनिवार को क्यों जलाते हैं दीपक?

पीपल की पूजा का सबसे खास दिन शनिवार को ही माना गया है। इसका सीधा कनेक्शन शनि देव से माना गया है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपके जीवन में उथल-पुथल चल रही है या शनि की साढ़ेसाती है, तो शनिवार की शाम पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे शनि देव शांत होते हैं और परेशानियों से काफी राहत मिलती है।

जल चढ़ाना और परिक्रमा का विधान

कई घरों में सुबह-सुबह नहाने के बाद पीपल की जड़ में जल अर्पित करने की पुरानी परंपरा है। जल चढ़ाने के बाद जब भक्त पेड़ की परिक्रमा (चक्कर) लगाते हैं, तो इसके पीछे अपने परिवार की सुख-शांति और अच्छी सेहत की कामना होती है।

इसलिए ही कहा जाता है कि अगर घर के आस-पास कहीं भी पीपल का पेड़ होना बेहद शुभ होता है।

यह भी पढ़ें- घर में पीपल का पेड़ उगने से होगा धन लाभ या बर्बादी? मिलते हैं ये खास संकेत

यह भी पढ़ें- Peepal Tree: घर में पीपल का पेड़ उगना शुभ या अशुभ? मिलते हैं ये खास संकेत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।