विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सामुद्रिक शास्त्र: हथेली के पीछे कम या ज्यादा बाल खोलते हैं आपकी किस्मत के कई राज

Published: Sat, 19 Sep 2026 01:30 PM (IST)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हथेली के पीछे के बाल व्यक्ति के भविष्य और आर्थिक स्थिति के कई राज खोलते हैं। ...और पढ़ें

हथेली के पीछे के बालों में छिपे हैं कई राज (Picture Credit- AI Generated)

हथेली के पीछे के बालों में छिपे हैं कई राज (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. हथेली पर अधिक बाल संघर्षपूर्ण जीवन का संकेत देते हैं।

  2. कम बाल वाले लोग धैर्यवान और सफल होते हैं जीवन में।

  3. बालों की बनावट और रंग भी भाग्य को प्रभावित करते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सामुद्रिक शास्त्र को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के शरीर की बनावट और तिलों की स्थिति से उसके भविष्य से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। अक्सर लोग हथेली की रेखाओं पर अधिक ध्यान देते हैं, लेकिन हाथ के पिछले हिस्से पर उगने वाले बालों को अनदेखा कर देते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि हथेली के पीछे बाल होने से आर्थिक स्थिति और व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई रहस्यों का पता चलता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि हथेली के पीछे बाल होना किस बात का संकेत है?

अधिक बाल होना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली के पीछे अधिक बाल होते हैं, उन्हें जीवन में अधिक संघर्ष करना पड़ता है। इन लोगों को सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है, जिसके बाद ही इन्हें शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ये लोग अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। इसके अलावा ये लोग थोड़े गुस्सैल स्वभाव के भी होते हैं।

कम बाल होना

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की हथेली के पीछे कम बाल होते हैं, वे खुद को हर परिस्थिति में ढाल लेते हैं। ये लोग विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और संयम बनाए रखते हैं तथा जीवन में कभी घबराते नहीं हैं। ये आर्थिक और पारिवारिक मामलों में फैसले बहुत सोच-समझकर लेते हैं। इसी वजह से इन्हें जीवन में आसानी से सफलता मिल जाती है।

जिन पुरुषों के हाथ पर अधिक बाल होते हैं, वे निर्णय लेने में निडर होते हैं। कभी-कभी इन्हें फैसले लेने में दूसरे लोगों की मदद भी लेनी पड़ती है। वहीं, महिलाओं के हाथ पर अधिक घने बाल होना कभी-कभी अधिक मानसिक तनाव और स्वभाव में उग्रता का संकेत माना जाता है।

बालों के रंग भी देते हैं कई संकेत

जिन लोगों के हाथ के बाल मुलायम और पतले होते हैं, वे लोग कोमल, दयालु और कलात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। इसके अलावा, मोटे और सख्त बाल वाले लोग मेहनती होते हैं, लेकिन वे गुस्सैल स्वभाव के भी हो सकते हैं। वहीं, काले और चमकदार बाल वाले लोगों का भाग्य हमेशा चमकता है।

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: कठोर हाथ वाले लोग अच्छे होते हैं या बुरे, बनावट से जानें स्वभाव से जुड़े चौंकाने वाले संकेत

यह भी पढ़ें- भौंह पर कट या तिल वाले लोगों का कैसा होता है स्वभाव, सामुद्रिक शास्त्र में छिपे हैं चौंकाने वाले संकेत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।