Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपने में सांप का काटना हमेशा बुरा नहीं होता, जान लें इसके पीछे छिपा भविष्य का यह बड़ा संकेत

    Updated: Fri, 15 May 2026 12:30 PM (IST)

    सपने में सांप का डसना डराता जरूर है, लेकिन यह हमेशा अशुभ नहीं होता। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, आइए इसके बारे में जानते हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Dream Science: सपने में सांप का डसना देता है ये बड़े संकेत। AI Generated Image

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नींद में देखे गए सपने सिर्फ हमारी दिनभर की सोच नहीं होते, बल्कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये हमारे भविष्य से जुड़े संकेत देते हैं। अक्सर लोग सपने में सांप को देखकर डर जाते हैं और इसे किसी अनहोनी का संकेत मानने लगते हैं

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपने में सांप का डसना हमेशा बुरा नहीं होता? कई बार यह आपके जीवन में आने वाली बड़ी सफलता और सकारात्मक बदलाव का भी प्रतीक होता है।

    dream science 1

    AI Generated Image

    सांप का डसना शुभ या अशुभ?

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में देखते हैं कि सांप ने आपको काट लिया है, तो इसका मतलब इस बात पर निर्भर करता है कि सांप कैसा था और उसने शरीर के किस हिस्से पर काटा है?

    गंभीर बीमारी से मुक्ति का संकेत

    अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं और आपको सपने में सांप काटता हुआ दिखाई दे, तो यह एक बेहद शुभ संकेत माना जाता है। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि जल्द ही आपकी बीमारी दूर होने वाली है और आपको अच्छे सेहत की प्राप्ति होगी।

    अचानक धन लाभ और तरक्की

    कई बार सांप का डसना आर्थिक समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि अगर सांप अचानक से काट ले, तो यह आने वाले समय में मिलने वाले अचानक धन लाभ का संकेत हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह प्रमोशन का संकेत हो सकता है।

    खबरें और भी

    शरीर के अंगों का महत्व

    • दाहिने हाथ पर काटना - अगर सांप आपके दाहिने हाथ पर काटता है, तो समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में लाभ होगा।
    • बाएं हाथ पर काटना - यह संकेत है कि आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। यह किसी पुराने मित्र से अनबन या छोटी हानि की ओर इशारा करता है।
    • पैर में काटना - अगर सांप पैर में काट ले, तो यह आने वाली किसी यात्रा या काम में बाधा का संकेत हो सकता है, लेकिन परिणाम अच्छा ही होगा।

    सांप के रंग का रहस्य

    अगर सांप सुनहरा या सफेद है, तो यह आध्यात्मिक उन्नति और भाग्य उदय का प्रतीक है। वहीं, काला सांप भविष्य की चुनौतियों के प्रति आपको सावधान करता है कि आप अपनी काम पर दोबारा विचार करें।

    करें ये उपाय

    भले ही कुछ सपने शुभ होते हैं, लेकिन अगर आपको सांप के सपने बार-बार आ रहे हैं और आप डरे हुए महसूस करते हैं, तो भगवान शिव की रोजाना पूजा-अर्चना शुरू कर दें। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें। इससे मन का भय दूर होगा और नकारात्मक प्रभाव कम होंगे।

    यह भी पढ़ें- सपने में कबूतर देखने का क्या है मतलब? स्वप्न शास्त्र में छिपा है इसका जवाब

    यह भी पढ़ें- सपने में खुद की शादी देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह खुशियों की दस्तक है या कुछ और?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।