Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tarot Card Reading: निवेश से होगा लाभ, पार्टनर से मिलेगा सहयोग, जानें कैसा बीतेगा 24 सितंबर का दिन

अंक ज्योतिष और टैरो कार्ड रीडर पल्लवी एके शर्मा की मानें तो 24 सितंबर का दिन कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। 24 सितंबर के दिन चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही मूलांक 06 के जातक भी लाभान्वित होंगे। शुक्र देव की कृपा से सुखों में बढ़ोतरी होगी।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 23 Sep 2024 09:48 PM (IST)
Hero Image
Lord Shukra: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिषीय गणना से व्यक्ति के भविष्य की पूर्ण जानकारी मिल जाती है। वर्तमान समय में एंजल कॉलिंग ट्रेंड में है। इससे प्रेम, विवाह, करियर और कारोबार की पूरी जानकारी मिल जाती है। आइए, अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि 24 सितंबर का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है ?

मूलांक 06

अंक ज्योतिष और टैरो कार्ड रीडर पल्लवी एके शर्मा की मानें तो 06, 15 और 24 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। इसके लिए शुक्र देव की कृपा मूलांक 06 के जातकों पर हमेशा बरसती है। शुक्र देव वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। वहीं, मीन राशि में उच्च के होते हैं। इसके लिए मीन राशि को हमेशा शुभ फल देते हैं। 

क्या करें

ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शुक्र कमजोर होने से जीवन में सुखों की कमी होने लगती है। भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। इसके लिए जातक 24 सितंबर को भगवान शिव की पूजा करें। पूजा के समय कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके बाद जल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके बाद चावल, चीनी, दूध आदि सफेद रंग की चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से शुक्र देव की कृपा जातक पर बरसती है।

धार्मिक उपाय

ॐ गं गणपतये नमः।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।

ॐ नमः शिवाय।

ॐ हुं हनुमते नमः।

श्रीं.

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।