विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या विश्वकर्मा पूजा पर नया वाहन या मशीन खरीदने से पहले मुहूर्त देखना जरूरी है? पढ़ें जरूरी नियम

Published: Tue, 15 Sep 2026 01:16 PM (IST)

विश्वकर्मा पूजा पर नया वाहन या मशीन खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दिन स्वयं सिद्ध मुहूर्त होता है, ...और पढ़ें

विश्वकर्मा पूजा पर वाहन और मशीन खरीदने के शुभ मुहूर्त (Picture Credit: AI Generated)

विश्वकर्मा पूजा पर वाहन और मशीन खरीदने के शुभ मुहूर्त (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. विश्वकर्मा पूजा पर नया वाहन और मशीन खरीदना शुभ।

  2. यह दिन स्वयं सिद्ध मुहूर्त है, अलग मुहूर्त न देखें।

  3. खरीदारी के बाद वाहन/मशीन का पूजन अवश्य करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है विश्वकर्मा पूजा। इस दिन को देवताओं के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जिन्हें पारंपरिक रूप से दिव्य वास्तुकार और निर्माता माना जाता है। इस दिन मुख्य रूप से कामगार और व्यवसायी अपने औजारों और उपकरणों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उनकी पूजा करते हैं और अपने काम की सुरक्षा, समृद्धि, सफल कामकाज और सुचारू संचालन के लिए प्रार्थना करते हैं।

पूजा करने से पहले कारखानों, कार्यालयों और अन्य कार्यस्थलों पर मशीनरी की सफाई और सजावट भी की जा सकती है। यह त्योहार विशेष रूप से इंजीनियरों, वास्तुकारों, कारीगरों, शिल्पकारों, फैक्ट्री कर्मचारियों, व्यापारियों और औजारों, मशीनों व तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

यही नहीं इस दिन लोग वाहन और मशीन की खरीदारी भी करते हैं। ऐसे में एस्ट्रोपत्री के पंडित श्री चंद्रेश शर्मा बताते हैं कि आप इस दिन किस शुभ मुहूर्त में इन चीजों की खरीदारी करें जो आपके लिए ज्यादा शुभ हो।

क्या विश्वकर्मा पूजा पर नया वाहन खरीदना शुभ है?

विश्वकर्मा पूजा पर नया वाहन या कोई भी मशीन खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर आप किसी फैक्ट्री के लिए कोई सामान खरीदना चाहते हैं जैसे औजार या कोई भी मशीन, तो यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन आप अगर किसी बिजनेस के लिए भी वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो यह दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है।

क्या इस दिन बिना मुहूर्त विचारे भी खरीदारी कर सकते हैं?

एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषियों के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के प्रथम शिल्पकार, वास्तुकार और यांत्रिक विद्या का जनक माना जाता है।

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख है कि उन्होंने देवताओं के नगर, अस्त्र-शस्त्र और विमानों का निर्माण किया था। इस दिन आप मुहूर्त के बिना भी किसी भी सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

विश्वकर्मा पूजा पर खरीदारी के नियम

विश्वकर्मा पूजा पर अगर आप मशीन या किसी भी औजार की खरीदारी करना चाहते हैं या फिर कोई भी नया वाहन ले रहे हैं तो कुछ बातों और नियमों का ध्यान रखें और इस दिन के शुभ मुहूर्त के बारे में भी जानें-

सिद्ध मुहूर्त का महत्व: विश्वकर्मा पूजा का दिन शास्त्रों में स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना गया है। जिस प्रकार अक्षय तृतीया या विजयादशमी को बिना किसी पंचांग के शुभ माना जाता है, उसी प्रकार इस दिन भी किसी अन्य मुहूर्त को देखने की आवश्यकता नहीं होती है। इस मुहूर्त को अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है, इसका मतलब होता है कि मुहूर्त जाने बिना भी कोई काम करना।

इन वस्तुओं की खरीदारी है शुभ: विश्वकर्मा पूजा पर अगर आप नया वाहन (जैसे कार, बाइक या अन्य कोई वाहन), निर्माण के लिए मशीनरी, लैपटॉप, औद्योगिक उपकरण या लोहे से बनी वस्तुएं खरीदते हैं, तो यह आपके लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है।

पूजन और स्थापना की विधि: किसी भी सामान की खरीदारी के बाद आप वाहन या मशीनरी पर स्वास्तिक, ॐ या श्री बनाकर रोली-अक्षत से उसका पूजन करें और भगवान विश्वकर्मा का ध्यान करके कार्य सुरक्षा और वृद्धि की प्रार्थना करें।

यह भी पढ़ें- विश्वकर्मा पूजा 2026: क्या घर पर कर सकते हैं भगवान विश्वकर्मा की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, सही विधि और मंत्र

यह भी पढ़ें- 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, इस दिन क्यों किया जाता है मशीनों और औजारों का पूजन? यहां पढ़ें इसके पीछे का रहस्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।