विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Karwa Mata Story: जिनकी होती है पूजा, आखिर कौन हैं वो 'करवा माता'? व्रत से पहले जरूर पढ़ें अनसुना रहस्य

Published: Tue, 27 Oct 2026 12:30 PM (IST)

करवा चौथ के पर्व में करवा माता (Karwa Chauth Story) की पूजा का विशेष महत्व है। यह लेख करवा माता ...और पढ़ें

करवा चौथ पर क्यों होती है करवा माता की पूजा? (Picture Credit: AI Generated)

करवा चौथ पर क्यों होती है करवा माता की पूजा? (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में करवा चौथ (Karwa Chauth 2026) के पर्व का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए निर्जला व्रत करती हैं।

इसे अधिक कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। व्रत का समापन करवा माता की पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही होता है। करवा चौथ के दिन करवा माता (Karwa Chauth Story) की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। महिलाएं इस दिन करवा माता की आराधना तो करती हैं, लेकिन कई महिलाओं को यह जानकारी नहीं होती कि करवा माता कौन हैं। आइए जानते हैं करवा माता के बारे में।

कौन हैं करवा माता?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, करवा माता एक अधिक साहसी और पतिव्रता स्त्री थीं। उन्हीं के नाम पर हर साल करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इसके अलावा कई धार्मिक मान्यताओं में करवा माता (Karwa Mata Story) को मां पार्वती का ही स्वरूप माना गया है। इसलिए करवा चौथ के अवसर पर मां पार्वती के साथ करवा माता (Karwa Chauth Katha) की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है।

करवा माता की पूजा के लाभ

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ के दिन विधिपूर्वक करवा माता की पूजा करने से पति के जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं और उन्हें दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है।
  • करवा चौथ का व्रत रखने से पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है और संबंध मजबूत होते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
  • सुहागिन महिलाओं को माता करवा से अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

करवा चौथ के दिन करें यह उपाय

करवा चौथ के दिन लाल रंग का विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि यह रंग प्रेम, शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक है। यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार चाहती हैं, तो करवा चौथ के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनें और सोलह शृंगार करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से सुहागिन महिलाओं को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।

कब है करवा चौथ व्रत 2026? (Karwa Chauth 2026 Date)

करवा चौथ व्रत का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चर्तुथी तिथि पर किया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार यह व्रत 29 अक्टूबर को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर सुहागिनें भूलकर भी न पहनें ये रंग! 12 राशियों के लिए जानें कौन-सा रंग लाएगा अखंड सौभाग्य

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026 : करवाचौथ के व्रत में चंद्रमा को क्यों दिया जाता है अर्घ्य, आइए जानें क्या कहते हैं ज्योतिर्विद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।