घर से किसी के जाते ही क्यों नहीं लगाते झाड़ू? दादी-नानी की इस रोक-टोक के पीछे छिपा है बड़ा कारण
घर से किसी के निकलते ही झाड़ू लगाना क्यों वर्जित है? आइए यहां शास्त्रों के अनुसार जानते हैं। ...और पढ़ें

Vastu Tips: किसी के घर से बाहर निकलते ही तुरंत क्यों नहीं लगाना चाहिए झाड़ू? AI Generated Image

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर कई ऐसी बातों के लिए हमें रोकते-टोकते हैं, जिन्हें करना हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है। इन्हीं में से एक घर से किसी सदस्य या मेहमान के जाते ही झाड़ू लगाना है।
आपने अक्सर दादी-नानी से यह सुना होगा कि घर से किसी के जाते ही झाड़ू नहीं लगाई जाती है, लेकिन क्या कभी इसके पीछे भी वजह जानने की कोशिश की है? अगर नहीं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं क्या है इसके पीछे की वजह?
क्यों माना जाता है इसे अशुभ?
शास्त्रों के अनुसार, घर से किसी सदस्य या मेहमान के बाहर निकलते ही तुरंत झाड़ू लगाना या पोछा लगाना बहुत अशुभ माना जाता है, क्योंकि इसे अक्सर सूतक से जोड़कर देखा जाता है। यानी किसी की मृत्यु के बाद का समय। जब किसी की अर्थी घर से बाहर निकलती है, तो उसके तुरंत बाद घर की सफाई की जाती है ताकि नकारात्मकता दूर हो।
इसीलिए, किसी जीवित व्यक्ति के घर से निकलते ही झाड़ू लगाने की मनाही होती है। यह न केवल जाने वाले व्यक्ति के काम में बाधा डालता है, बल्कि घर की सुख-समृद्धि पर भी असर डालता है।

AI Generated Image
काम की सफलता में बाधा
शास्त्रों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति किसी खास काम या यात्रा के लिए घर से निकलता है, तो उसके जाने के तुरंत बाद झाड़ू लगाने से उसकी सफलता की संभावना कम हो जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से उस व्यक्ति के काम में अड़चनें आने लगती हैं।
खबरें और भी
नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव
झाड़ू नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने का प्रतीक है, लेकिन किसी के जाने के तुरंत बाद सफाई करने से घर में दुर्भाग्य का वास होने लगता है।
मां लक्ष्मी का अपमान
झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए किसी के घर से निकलने के तुरंत बाद इसका उपयोग करना उस व्यक्ति के प्रति अनादर और आर्थिक बरकत को रोकने वाला माना जाता है। इससे घर में दरिद्रता भी आती है।
सफाई का सही समय क्या है?
अगर सफाई करना जरूरी हो, तो वास्तु के अनुसार किसी के जाने के कम से कम एक से दो घंटे बाद ही झाड़ू लगानी चाहिए। अगर बहुत जल्दी हो, तो कम से कम उस व्यक्ति के पहुंचने वाले स्थान या उसके घर से दूर निकल जाने तक का इंतजार करना चाहिए। इसके अलावा, सूर्यास्त के बाद भी झाड़ू लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह समय लक्ष्मी के आगमन का होता है।
यह भी पढ़ें - सावधान! शाम ढलते ही पड़ोसियों को न दें ये 3 चीजें, घर की सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है बुरा असर
यह भी पढ़ें - अशुभ नहीं, फलदायी है मलमास! इन नियमों के साथ करेंगे पूजा, तो मिलेगा दोगुना फल, पढ़ें दान का महत्व
अस्वीकरण: इस लेख में बताएं गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।