Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में जरूर रखें ये 3 मूर्तियां, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का सदैव रहेगा वास

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 12:01 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या वर्कप्लेस  में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखने के लिए तीन दिव्य मूर्तियों को जरूर रखना चाहिए। आइए जानें ...और पढ़ें

    घर में रखें ये 3 वास्तु मूर्तियां, पाएं सुख-समृद्धि और सकारात्मकता (Picture Credit: AI Generated)

    घर में रखें ये 3 वास्तु मूर्तियां, पाएं सुख-समृद्धि और सकारात्मकता (Picture Credit: AI Generated)

    HighLights

    1. हाथी की मूर्ति घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है।

    2. गरुड़ की मूर्ति नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा प्रदान करती है।

    3. कछुए की मूर्ति धन-धान्य और वास्तु दोष दूर करती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार किसी घर या वर्कप्लेस में घुसते ही आपको एक अलग तरह की ऊर्जा का एहसास होता है। दरअसल उस स्थान का औरा ही आपके लिए पॉजिटिव होता है।

    ऐसा माना जाता है कि अगर किसी भी स्थान का वास्तु अच्छा हो तो उसके आस-पास रहने वाले लोगों के जीवन पर भी उसका अच्छा प्रभाव होता है। वहीं घर में सही वास्तु के न होने से आस-पास का वातावरण भी प्रभावित होता है और यह नेगेटिव एनर्जी का स्थान बन जाता है।

    वास्तव में आपका घर और वर्कप्लेस आपके सोचने के तरीकों, आपके कामों और यहां तक कि भविष्य में मिलने वाली किसी भी सफलता के लिए जिम्मेदार होते हैं।

    वास्तु में ऐसा कहा जाता है कि आपके घर में 3 तरह की मूर्तियां जरूर होनी चाहिए जो घर के वातावरण को सकारात्मक बना सकती हैं। अगर इन 3 दिव्य मूर्तियों को श्रद्धा और सही भावना के साथ रखा जाए, तो ये घर के लिए पॉजिटिव वाइब्स, खुशहाली, शांति और तरक्की को आकर्षित करती हैं। आइए जानें कौन सी हैं वो मूर्तियां।

    हाथी की मूर्ति 

    अगर आप अपने घर के प्रवेश द्वार में या भीतर की तरफ सफेद हाथी की मूर्ति लगाएंगे तो ये आपके घर के लिए पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करती है। इस तरह की मूर्ति ऊर्जा की कारक मानी जाती है और इससे घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। हाथी को गणपति का प्रतीक माना जाता है।

    ये मूर्ति घर के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाती है और इससे निकलने वाली वाइब्स आपके घर के वातावरण को भी शुद्ध करती हैं। आप इस मूर्ति को अपने वर्कप्लेस पर भी रख सकते हैं या फिर इसे आप अपने ऑफिस डेस्क पर लगा सकते हैं जिससे सफलता के मार्ग खुलते हैं।

    खबरें और भी

    गरुड़ की मूर्ति

    गरुड़ भगवान विष्णु की सवारी हैं और इन्हें वैदिक ग्रंथों में साहस और दुनिया की सभी बाधाओं से ऊपर उठने की स्थिर गति का प्रतीक माना जाता है।

    वास्तु की मानें तो यह दिव्य प्राणी नकारात्मक शक्तियों को आपके घर से दूर रखता है। अगर आप गरुड़ की मूर्ति घर के मुख्य द्वार पर लगाती हैं तो यह आपके घर के लोगों में साहस और शौर्य जगाता है जिससे कठिन से कठिन काम को भी आसानी से करने की प्रेरणा मिलती है।

    यही नहीं गरुड़ की मूर्ति बुरी शक्तियों को भी दूर रखती है और आस-पास की रुकी हुई ऊर्जा को क्लियर करके घर के लिए सुरक्षा कवच का काम करती है।

    कछुए की मूर्ति

    घर में कछुए की मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता है और इससे आपके घर के सभी वास्तु दोषों को दूर करने में मदद मिलती है। अगर आप कछुए की मूर्ति घर में रखते हैं तो आपके घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है और यह पॉसिटिव एनर्जी को आकर्षित करती है।

    वास्तु की मानें तो कछुए को विष्णु जी के अवतार के रूप में पूजा जाता है और उनकी मूर्ति घर में रखने से किसी भी बुरी ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। इस मूर्ति को आप घर या वर्कप्लेस किसी भी जगह रख सकते हैं।

    अगर आप भी अपने घर पर यहां बताई मूर्तियों में से कोई भी एक रखते हैं तो ये वास्तु दोषों को दूर करने में मदद करती हैं।

    यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र: घर के बीचों-बीच रखी ये चीजें रोक देती हैं सुख-समृद्धि, तुरंत हटा दें

    यह भी पढ़ें- वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर नंदी रखने से मिलते हैं ये 5 चमत्कारी लाभ, बनी रहती है सुख-समृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।